{"_id":"57dc38944f1c1bd949d48b6e","slug":"the-death-of-two-year-old-innocent-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से दो वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से दो वर्षीय मासूम की मौत
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Fri, 16 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
नवजात की मौत
हसेरन के घनापुरवा गांव में बुखार से पीड़ित दो वर्षीय प्रीती की मौत हो गई है। पिछले एक पखवारे में चार लोगों की अलग-अलग स्थानों पर बुखार से मौत हो चुकी है। वहीं कुछ स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर बीमारों को दवा भी वितरित की है।
जानकारी के मुताबिक हसेरन विकास खंड के घनापुरवा गांव निवासी हुकुम सिंह की दो वर्षीय पुत्री प्रीति को पिछले दो दिनों से बुखार आ रहा था। स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर परिजन शुक्रवार की सुबह उसे उपचार के लिए छिबरामऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विदित हो कि संक्रमण से प्रीति की यह पहली मौत नहीं है।
इससे पहले भी एक पखवारे के अंदर जिनौठी गांव निवासी अर्चना (12), रामपुर मझिला गांव निवासी आर्यन (14) व मढ़पुरा के सोनू (19) की मौत हो वायरल फीवर से हो चुकी है। बावजूद इसके गांवों में गंदगी के ढेर लगे हुए है।