{"_id":"594ac14c4f1c1b72618b466b","slug":"recruitment-will-be-done-to-complete-the-shortage-of-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों की कमी पूरी करने को जल्द होंगी भर्तियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों की कमी पूरी करने को जल्द होंगी भर्तियां
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के प्रशासनिक भवन की तीसरी मंजिल पर तैयार होता परीक्षा कक्ष।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
प्रदेश शासन ने राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य को लापरवाह व ड्यूटी पर न आने वाले डाक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। पिछले एक माह से लगातार गैरहाजिर चल रहे 27 चिकित्सा शिक्षकों की बर्खास्तगी के लिए भी शासन ने हरी झंडी दे दी है। डाक्टरों की कमी को दूर करने के लिए जुलाई से चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक कार्यालय के जरिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज में डाक्टरों के इस्तीफे व उनकी कमी के चलते मंगलवार को प्रदेश शासन ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य को लखनऊ बुलाया था। यहां बापू भवन में चिकित्सा शिक्षा के कैबिनेट मंत्री, प्रमुख सचिव व डीजीएमई से उनकी वार्ता हुई। बुधवार को लखनऊ से लौटने के बाद प्राचार्य डा. डीएस मारतोलिया ने बताया कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री व प्रमुख सचिव को मेडिकल कालेज के हालातों से अवगत करा दिया है। इस्तीफा देने वाले व एक माह से गैरहाजिर रहने वाले डाक्टरों की सूची उनके मोबाइल नंबर में उपलब्ध करा दी है।
विज्ञापन
डाक्टरों की कमी के बारे में भी प्रमुख सचिव व डीजीएमई को जानकारी दे दी है। प्रमुख सचिव ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही डीजीएमई कार्यालय के जरिए चिकित्सा शिक्षकों की तैनाती के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। सीनियर रेजीडेंट व जूनियर रेजीडेंट चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए प्रमुख सचिव ने प्राचार्य को ही वाक इन इंटरव्यू के जरिए संविदा पर इन डाक्टरों की नियुक्ति के निर्देश दिए है। प्राचार्य ने बताया कि एमसीआई ने 300 सीट वाले परीक्षा हाल को तीन माह में बनवाने के निर्देश दिए थे। एमसीआई के निर्देश के बाद प्रशासनिक भवन में तीसरी मंजिल पर परीक्षा हाल तैयार कराया जा रहा है। एक सप्ताह में यह हाल पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन