फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Marriage grant to 640 girls of backward classes

पिछड़ा वर्ग की 640 कन्याओं को शादी अनुदान

Sun, 26 Mar 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 26 Mar 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Marriage grant to 640 girls of backward classes
रुपये

शादी विवाह अनुदान के लिए इंतजार कर रही पिछड़ा वर्ग की लड़कियों के लिए खुशखबरी है। 2944 आवेदन करने वालों में 640 को पात्र माना गया है। 128 लाख रुपये पात्रों के खाते में हस्तानांतरित की गई।

विज्ञापन

शादी विवाह अनुदान योजना करीब दो वर्ष तक प्रदेश सरकार ने बंद रखी। वर्ष 2016 में यह योजना दोबारा चालू की गई। इस बार इस योजना को पारदर्शी बनाए जाने के लिए प्रदेश सरकार ने आनलाइन सिस्टम कर दिया। इसके चलते तमाम ऐसे लाभार्थी रहे, जिन्होंने आवेदन चार-चार बार तक कर दिया। इस कारण उनके आवेदनों को रिजेक्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने बताया कि एक अप्रैल 2016 से 31 मार्च तक जिनके आवेदन आए है,ं उन आवेदनों पर विचार किया गया है। 2944 आवेदन पूरे जिले से भरे गए थे। इसमें 1138 आवेदन सही पाए गए। तीनों तहसीलों से इनकी आय व जाति का जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 46160 व शहरी में 56480 वार्षिक आय होनी चाहिए। जांच में 640 पात्र माने गए हैं। शासन से 128 लाख रुपये के बजट को मंजूरी मिली थी। धनराशि को लाभार्थियों के खाते में हस्तानांतरित कर दिया गया है। पिछड़ा वर्ग अधिकारी ने कहा कि सरकार ने शेष रह गए लाभाथियों का ब्यौरा मांगा है। उम्मीद है कि जो शेष रह गए हैं उनको अतिरिक्त बजट स्वीकृत करके लाभ दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed