फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   polytecnic student reading in streat light

स्ट्रीट लाइट में पढ़ने को मजबूर पालीटेक्निक छात्र

Thu, 14 Apr 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Apr 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
polytecnic student reading in streat light
polytecnic students, jhansi hindi news - फोटो : amar ujala
झांसी। राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज हॉस्टल के इलेक्ट्रिक रूम में पिछले कई दिनों से रात के समय बिजली नहीं आ रही है। ओवर लोडिंग के चलते फॉल्ट आने से यह स्थिति बनी है। परीक्षा नजदीक होने से छात्र स्ट्रीट लाइट में पढ़ने के लिए मजबूर हैं।  
विज्ञापन


राजकीय पालीटेक्निक में बने छात्रावास में बीस कमरे हैं। इन कमरों में प्रथम वर्ष के करीब सौ छात्र रहते हैं। हॉस्टल में एक इलेक्ट्रिक रूम बना हुआ है, जिससे हॉस्टल के अलावा टीचर्स कॉलोनी, कार्यालय आदि में बिजली की सप्लाई होती है। पिछले कई दिनों से रात के समय ओवर लोडिंग के कारण इलेक्ट्रिक रूम के कट आउट का फ्यूज उड़ जा रहा है।
विज्ञापन


फ्यूज उड़ने पर जब टीचर्स कॉलोनी की भी लाइट गुल हो जाती है, तब तो इलेक्ट्रिशियन को बुलाकर फॉल्ट ठीक करा लिया जाता है। लेकिन केवल हॉस्टल की लाइट जाने पर छात्रों को सारी रात अंधेरे में काटनी पड़ती है। बुधवार की रात भी फॉल्ट के कारण हॉस्टल की लाइट गुल हो गई। चूंकि, परीक्षाएं 16 अप्रैल से शुरू हैं। इस कारण छात्र हॉस्टल के पास सड़क किनारे लगी स्ट्रीट लाइट के नीचे पढ़ते नजर आए। पढ़ाई के दौरान मच्छरों ने भी छात्रों का बुरा हाल कर रखा था। देर रात तक विद्युत फॉल्ट ठीक नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में प्रधानाचार्य जेएल वर्मा ने बताया कि कॉलेज में थ्री फेस विद्युत सप्लाई है। एक फेस के जाने से यह स्थिति बन रही है। फॉल्ट को ठीक करने के लिए सूती मिल सब स्टेशन पर शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed