{"_id":"24-40209","slug":"Jhansi-40209-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं टूटेगी उरई व पुखरायां स्टेशन की बिल्डिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं टूटेगी उरई व पुखरायां स्टेशन की बिल्डिंग
Jhansi
Updated Fri, 15 Nov 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
झांसी। झांसी- कानपुर रेलमार्ग दोहरीकरण में बाधा बन रहे उरई व पुखरायां स्टेशनों की बिल्डिंग को अब नहीं तोड़ा जाएगा। रेल विकास निगम ने दुबारा सर्वे कर नया ड्राइंग तैयार कर लिया है। जल्द ही इसे स्वीकृति के लिए रेलवे बोर्ड के पास भेज दिया जाएगा।
झांसी- कानपुर रेल लाइन दोहरीकरण निर्माण के लिए 24 अक्तूबर को ठेका हो चुका है। रेल विकास निगम द्वारा बनाई गई नई डिजाइन में उरई व पुखरायां स्टेशन की बिल्डिंग बाधा बन रही थी। रेलवे ने बिल्डिंग को तोड़ने का निर्णय लिया था। इसी बीच जोनल रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य शेख मोहम्मद ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर स्टेशन के पीछे पड़ी जमीन से रेल लाइन निकालने की सलाह दी थी। इस पर दुबारा सर्वे किया गया। सर्वे में समस्या का निदान निकल आया। नई ड्राइंग के हिसाब से उक्त दोनों स्टेशनों के पीछे से रेल लाइन को गुजारा जाएगा। इस योजना से रेलवे का करोड़ों रुपये खर्च होने से बच गया।
मालूम हो कि रेल बजट 2013-14 में झांसी- कानपुर रेल लाइन दोहरीकरण के लिए 797 करोड़ का बजट स्वीकृत किया था। इससे झांसी- कानपुर के मध्य 206 किलोमीटर की दूसरी रेल लाइन डालने का काम होगा। कार्य पूर्ण कराने की जिम्मेदारी रेल विकास निगम लिमिटेड को सौंपी गई है। रेल विकास निगम ने चार चरणों में इस काम को पूरा कराने का निर्णय लिया है। फरवरी 2014 के बजट के बाद धनराशि मिलते ही काम शुरू हो जाएगा।