फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Child wounded in accident, nine wounded

हादसों में बालक की मौत, नौ घायल

Thu, 08 Jun 2017 01:14 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 08 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Child wounded in accident, nine wounded
accident
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बालक की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सुईथाकला/खुटहन : सरपतहा और खुटहन थाना क्षेत्र में हुए अलग हादसे में साइकल सवार बालक की मौत हो गई और तीन घायल हो गए।
सरपतहा थाना क्षेत्र के लखनऊ बलिया मार्ग स्थित सारी जहांगीर पट्टी के पास बाइक की चपेट में आने से सलमान (11) पुत्र अब्बास अली निवासी सारी जहांगीर पट्टी थाना सरपतहा की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक सवार गुलजार अहमद (35)  निवासी भैसौली घायल हो गया। पुलिस ने गुलजार अहमद को राजकीय चिकित्सालय शाहगंज पहुंचाया।   बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


उधर बदलापुर थाना क्षेत्र के जमऊपट्टी गाँव निवासी महंथराज यादव की  कार उनके रिस्तेदार संतोष कुमार यादव (28) निवासी सरौली थाना महराजगंज व दिनेश यादव (21) निवासी बनरहा, तहबरपुर जिला आज़मगढ़ लेकर खुटहन से वापस लौट रहे थे। सतहरिया : सरिया लादकर ट्रेलर इलाहाबाद की तरफ जा रहा था। पुरऊपुर के पास सामने से आ रहे पिकअप से आमने सामने टक्कर हो गई। पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेलर पलट गया। ट्रेलर का चालक सुभाष सिंह(32) निवासी नई बाजार इलाहाबाद व खलासी अरविन्द भारतीय (22) पुत्र कमलेश निवासी फूलपुर इलाहाबाद और पिकअप का चालक सचिन कुमार(30)  निवासी मठिया मोहम्मदपुर जिला आजमगढ घायल हो गए। सभी को पीएचसी पहुंचाया गया जहां सचिन और अरिविंद की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगंज : बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे निजमापुर गांव में बेलोरो की चपेट में आने से मोटर साइकिल से जा रहे गांव के ही निवासी अशोक बिंद (70) घायल हो गए। इसी तरह मंगलवार की रात सराय मोहद्दीपुर में पिकअप की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार भुसौड़ी गांव निवासी शिवपूजन सिंह (35) व हनुमान सिंह (35) घायल हो गए। सभी  चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed