फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   गहोई समाज ने मेधावियों को किया सम्मानित

गहोई समाज ने मेधावियों को किया सम्मानित

Wed, 26 Jun 2013 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Wed, 26 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के शताब्दी समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गहोई वैश्य एकता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कुचिया ने पैराडाइज उत्सव गृह में कहा कि जिस समाज की युवा पीढ़ी मेधावी होती है वह समाज और देश आगे बढ़ाता है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संयोजक कैलाश नारायण सांवला ने कहा कि गहोई समाज मेधावी छात्र छात्राओँ को पढ़ाने में उन्हें आगे बढ़ाने के हर संभव मदद करेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री राजीव सहदेले, विनोद कुमार तरसौलिया, रमेश सेठ, द्वारिका प्रसाद, विजय कुमार, युवा गहोई महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद गुप्त कुमुद, राधेश्याम सेठ, द्वारिका प्रसाद सुहाने, शशिकांत निगौतिया, डा.दिलीप सेठ, संदीप तरसौलिया, राहुल नगरिया, संजय विजपुरिया, संजय विस्वारी, शक्ति गहोई, महेंद्र गुप्ता, भरत कुरैले, शिवम गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इसके बाद इंटर की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक पाने वाले दीप गुप्ता, अनुज गुप्ता, निविशा गुप्ता, साक्षी गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, सोनम, प्रतिक्षा गुप्ता, राघव गुप्ता, धमेंद्र गुप्ता,अंजलि इटौदिया, प्रिया पहारिया, केशव गुप्ता, हर्षिता गुप्ता, प्रिया, केशव गुप्ता, सुप्रीया गुप्ता, गरिमा गुप्ता, शिवम गुप्ता आदि मेधावी छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शताब्दी समारोह में हुई विभिन्न प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को भी समृति चिन्ह व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। गायन प्रतियोगिता में जूनियर मानस गुप्ता प्रथम, पार्थी महतेले, सीनियर वर्ग गायन में विशाखा पहारिया प्रथम, राधिका गुप्ता द्वितीय, केश प्रतियोगिता में रुचि कनकने प्रथम, आरती कनकने ने द्वितीय स्थाना प्राप्त किया।

इसी तरह नृत्य जूनियर वर्ग में आस्था गुप्ता ने प्रथम, राधिका गुप्ता ने द्वितीय, स्वेच्छा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य सीनियर वर्ग में अवंतिका गुप्ता ने प्रथम, अंशिका विश्वारी ने द्वितीय, विशाखा पहारिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में लक्ष्मी दोहरया ने प्रथम, ममता बड़ेरिया ने द्वितीय, सरोज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम, सोनिया ने द्वितीय, अमिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह महंदी प्रतियोगिता जूनियर में भावना गुप्ता ने प्रतम, नेनसी कुरेले ने द्वितीय, श्रेया गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि मेहंदी की नीतिया प्रतियोगिता में नियति गुप्ता ने प्रथम, संगीत बरसैया ने द्वितीय, दीपिका बड़ेरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह निबंध प्रतियोगिता जूनियर में शैली ने प्रथम, मुस्कान गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता सीनियर में दीपा गुप्ता ने प्रथम साक्षी ने द्वितीय, प्रिंसी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह सामान्य ज्ञान जूनियर प्रतियोगिता में आकांक्षा गुप्ता ने प्रथम, प्रियूष सेठ ने द्वितीय, वासू गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि सामान्य ज्ञान सीनियर प्रतियोगिता में मनीषा कास्तकार ने प्रथम, कन्हैया बिजपुरिया ने द्वितीय, गोपाल गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed