फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   भाजपा नेता समेत नौ पर रिपोर्ट दर्ज

भाजपा नेता समेत नौ पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 02 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता समेत नौ पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन

माधौगंज। सरकारी भूमि का फर्जी तरीके से बैनामा कराना भाजपा के मंडल अध्यक्ष को भारी पड़ गया है। लेखपाल ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष, उनकी पत्नी समेत नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कस्बे के व्यापारी नेता नवल महेश्वरी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सरकारी भूमि का फर्जीवाड़ा कर बैनामा कराने और उस पर कब्जा कर लेने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। रूदामऊ के लेखपाल रामसच्चे यादव ने बताया कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष विनोद कुशवाहा उनकी पत्नी रेखा, गुड्डू सिंह, कौशलेंद्र सिंह, दिनेंद्र सिंह पुत्रगण अयोध्या सिंह, अनिल कुमार यादव,संदीप, गिरेंद्र और हरिपाल सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक दिनेंद्र सिंह ने 30 सितंबर 2011 को रेखा पत्नी विनोद कुमार कुशवाहा को बैनामा कर दी थी। एक अन्य बैनामा गुड्डू सिंह और कौशलेंद्र सिंह ने 14 नवंबर 2011 को विनोद कुशवाहा के नाम कर दिया था। तीसरा बैनामा 14 अक्टूबर 2013 को हरिपाल सिंह और दिनेंद्र सिंह ने रेखा पत्नी विनोद कुशवाहा के नाम किया था। चौथा बैनामा 8 जून 2012 को कौशल सिंह ने रेखा पत्नी विनोद कुमार कुशवाहा को किया। पांचवां बैनामा 9 जनवरी 2014 को गिरेंद्र व संदीप ने अनिल कुमार यादव को बैनामा कर दिया। लेखपाल ने बताया कि भूखंड संख्या 1209 के बैनामे में आंशिक भाग दिखाकर सरकारी भूमि का विक्रय कर दिया गया। उक्त पांचों बैनामे सरकारी भूमि के हुए हैं। जिन लोगों ने भूमि बेची है उनके नाम जमीन ही नहीं है।
विज्ञापन


- सरकारी जमीन का पांच बार बैनामा, भाजपा नेता पर रिपोर्ट
- व्यापारी नेता ने मुख्यमंत्री से की थी शिकायत
- मुख्यमंत्री कार्यालय से जांच के दिए गए थे आदेश
- आठ अन्य लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed