{"_id":"37-175568","slug":"Hardoi-175568-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोसर वैश्य समाज के होली मिलन में उड़ा गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोसर वैश्य समाज के होली मिलन में उड़ा गुलाल
Hardoi
Updated Thu, 27 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला(हरदोई)। सोमवार की रात अखिल भारतीय दोशर वैश्य यूथ फोरम के तत्वावधान में वैश्य समाज का होली मिलन समारोह दुर्गा माता मंदिर के प्रांगण में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुकेश कुमार गुप्ता ने ईश्वर की वंदना के साथ किया। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज को अहंकार नहीं करना चाहिए। झुकते वही लोग है जिनमें जान होती है अकड़ तो केवल मुर्दों में हुआ करती है।
उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य समाज को संगठित और व्यापार के साथ ही शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। इस बात पर भी दुख व्यक्त किया कि देश की आबादी में वैश्यों की संख्या लगभग 20 प्रतिशत है लेकिन इतनी बड़ी जनसंख्या के बावजूद किसी भी राजनैतिक दल ने समाज के किसी भी व्यक्ति को टिकट नहीं दिया। कहा कि हमारे समाज के लोग शिक्षित हों। विशेष रूप से महिलाओं का शिक्षित होना आवश्यक है। राष्ट्रीय अध्यक्ष होरीलाल गुप्ता ने सभी को होली की शुभ कामनाएं दी और वैश्य समाज से संगठित होने का आह्वाहन किया।
गंगा शरण गुप्त की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अजीत, शिव किशोर, उमा शंकर, नंद किशोर, लक्ष्मी शंकर, जगदीश प्रसाद, राम किशोर, गया प्रसाद, रामलखन, अनिल कुमार, भगवानदास, प्रेम प्रकाश, नीतिश, अशोक कुमार, अवध किसोर, राधेश्याम, रामगोपाल वैश्य आदि मौजूद रहे।