फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   the death of hundreds of fever.

बुखार से सैकड़ों की मौत के बाद जागा शासन-प्रशासन

Sat, 01 Oct 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 01 Oct 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
the death of hundreds of fever.
mosquito - फोटो : Getty Images

जिले में बुखार से सैकड़ों मरीजों की मौत के बाद अब शासन-प्रशासन लोगों को इससे बचाव के उपाए बताएगा। प्रदेश के मुख्य सचिव के आदेश के बाद ग्रामीण अंचल में बीएसए, बीडीओ और सीएमओ अभियान की कमान संभालेंगे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण अंचल में दवा का छिड़काव कराने व साफ सफाई के कड़े निर्देश दिए हैं। बारिश थमने के साथ ग्रामीण अंचल में बुखार कहर बरपा रहा है। इसके चलते स्कूलों में छात्रों की संख्या भी घटने लगी है।
विज्ञापन


इस बीमारी से बचने के लिए जिले में आए दिन लोग धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कुंभकर्णी नींद सो रहा प्रशासन सैकड़ों लोगों की मौत का इंतजार कर रहा था। अब मामले की गंभीरता पर शासन के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने सभी डीएम व सीडीओ को पत्र भेजा तो प्रशासन की नींद खुली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य विभाग मच्छरों को मारने वाली दवा का छिड़काव कराएगा। साथ ही पंचायती राज विभाग गांवों के आसपास जलभराव की समस्या से निजात दिलाए। वहीं, बीएसए स्कूलों में बच्चों को बुखार से बचाव की जानकारी दिलाएं

ताकि इसे महामारी के रूप लेने से बचाया जा सके। कल यानी सोमवार से स्कूलों में यह प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने ग्रामीण अंचल में फॉगिंग के निर्देश प्रधानों को दिए हैं।

फॉगिंग नहीं कराने पर चंडी रोड के लोगों ने शनिवार दोपहर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। साथ ही जल्द फॉगिंग कराने की मांग उठाई। इन दिनों शहर में बुखार का जबरदस्त प्रकोप है।

घर-घर में लोग बुखार से बीमार पड़े हैं लेकिन फिर भी नगर पालिका के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। शनिवार दोपहर चंडी रोड के एकत्रित हुए और फॉगिंग नहीं होने पर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।

आक्रोशित लोगों का कहना है कि बुखार आए दिन लोगों की जान ले रहा है लेकिन पालिका के अधिकारी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। आलम यह है कि शिकायत के बाद भी अब तक फॉगिंग नहीं कराई गई है।


इस कारण मोहल्लों में मच्छरों का जबरदस्त प्रकोप है। प्रदर्शन करने में निशांत, राहुल, जावेद, ओमप्रकाश, विकास, बबलू, नवीन, अमर, अमित और सोनू शामिल रहे। उधर, नगर पालिका ईओ हेमराज सिंह का कहना है कि जल्द मोहल्ले में फॉगिंग कराने की व्यवस्था कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed