फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Fever death of bank manager.

बुखार से बैंक मैनेजर समेत आठ की मौत

Wed, 12 Oct 2016 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 12 Oct 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
Fever death of bank manager.
मच्‍छर - फोटो : Desk

बुखार से बैंक मैनेजर समेत आठ लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही क्षेत्र में बुखार से मरने वालों की संख्या 88 हो गई है। वहीं, बदलते मौसम में डॉक्टर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि दशहरा बाद भी उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप कम नहीं हुई है। जिससे वायरल, मलेरिया, टायफाइड, चिकनगुनिया और डेंगू के मरीजों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


सिंभावली के श्यामपुर जट्ट गांव के यूनियन बैंक शाखा में कार्यरत मैनेजर अतीश कुमार शर्मा (55) को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। तीन दिन पहले परिजनों ने उन्हें मेरठ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। मंगलवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सिंभावली के रेलवे रोड पर दूध की डेयरी चलाने वाले भौरदत्त शर्मा (65) को एक सप्ताह पहले बुखार आया था, परिजनों ने उन्हें एक निजी चिकित्सक से दवा दिलाई थी। आराम नहीं मिलने पर चार दिन पहले उन्हें मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई।

उधर, सिंभावली के बक्सर गांव के पूर्व उप-प्रधान रामवीर सिंह (55) को तीन दिन पहले बुखार आया था, जिन्हें मंगलवार को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

गढ़ के गांव अल्लाबख्शपुर में किसान महमूद खां (50) और खातून पत्नी शौकत (55) की भी बुखार से मौत हो गई। बहादुरगढ़ में मानवती 55 और गांव आलमनगर में रामानंद जाटव की बुखार से मौत हो गई।

वहीं, गढ़ के गांव अठसैनी निवासी चौधरी भूरे खां (56) ने इलाज के दौरान मेरठ के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ.रविंद्र कुमार ने बताया कि मौतों की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि बुखार से प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं।

गढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार का कहना है कि अक्तूबर का दूसरा सप्ताह समाप्त होने वाला है, लेकिन इसके बाद भी दिन में उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप निकलने से तापमान नीचे नहीं आ रहा है।


वहीं, रात में ओस गिरने से तापमान में काफी हद तक गिरावट आई है, जिसके चलते बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम में धूप, ओस और ठंडे पानी से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed