फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   death of retired Bijlikrmi death of Fever.

बुखार से रिटायर्ड बिजली कर्मी समेत छह की गई जान

Mon, 26 Sep 2016 08:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 26 Sep 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
death of retired Bijlikrmi death of Fever.
बुखार से क्षेत्र में हाहाकार मचा - फोटो : अमर उजाला

बुखार से क्षेत्र में हाहाकार मचा है। सोमवार को भी बुखार से रिटायर्ड बिजली कर्मी और डेढ़ वर्षीय बच्चे समेत छह की जान चली गई। इसके साथ ही गढ़-पिलखुवा में मरने वालों का आंकड़ा 67 हो गया।

विज्ञापन


बुखार से पिलखुवा, गढ़-ब्रजघाट समेत देहात अंचल में महामारी का रूप लेता जा रहा है। गढ़ के चौधरियान निवासी रिटायर्ड बिजलीकर्मी हाजी खुर्शीद (65) को तीन दिन से बुखार आ रहा था। बेटे रियाज कल्लू ने बताया कि मेरठ में इलाज के दौरान सोमवार को उनके पिता ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दौताई निवासी इकराम खां (70) को एक सप्ताह से बुखार था। उन्हें मेरठ से दिल्ली रेफर किया गया था, जहां रविवार देर रात उनकी मौत हो गई। वहीं, बहादुरगढ़ के जखैड़ा रहमतपुर में अपने साले सलमान की शादी में आए इमरान के डेढ़ वर्षीय बेटे फरमान निवासी दौलतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद बुलंदशहर को सोमवार सुबह बुखार हो गया। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से दवा दिला दी लेकिन बच्चे ने महज पांच घंटों के भीतर ही दम तोड़ दिया। सिंभावली के बक्सर में सगीर अंसारी (45) और सुबहान अंसारी (70) को एक सप्ताह से बुखार हो रहा था।

रविवार सुबह दोनों ने दम तोड़ दिया। उधर, पिलखुवा के मुकीमपुर निवासी रमेश चंद शर्मा (70) सेना से रिटायर्ड थे। वह एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। रविवार देर रात अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन उन्हें चिकित्सक के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे।


तभी उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर, सीएमओ  गाजियाबाद अजय अग्रवाल ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जल्द जानकारी कर मामले की जांच करेंगे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़ के अधीक्षक डॉ.रविंद्र कुमार का कहना है कि विभागीय टीम लगातार गांवों में कैंप लगाकर दवाएं बांट रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed