{"_id":"580e2a0b4f1c1bcd75bc26da","slug":"daugther-in-law-death-from-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से पुत्रवधू की मौत से ससुर को हार्टअटैक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से पुत्रवधू की मौत से ससुर को हार्टअटैक
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 24 Oct 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
mosquito
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटेलनगर निवासी एक परिवार पर बुखार ने कहर बरपाया है। बुखार से तीन दिन पहले पुत्रवधू की मौत हो गई, जबकि बेटा बुखार से पीड़ित है। सदमे में सोमवार को मृतका के ससुर किराना स्टोर संचालक को हार्टअटैक हो गया।
विज्ञापन
हालांकि मेरठ में जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। मोहल्ला पटेलनगर निवासी किराना स्टोर संचालक अनिल सिंहल की पुत्रवधू रितु पत्नी कपिल को कई दिन से बुखार था।
विज्ञापन
हालात में सुधार नहीं होने के चलते तीन दिन पूर्व उनकी मौत हो गई। अनिल सिंहल के पुत्र कपिल भी इन दिनों तेज बुखार में हैं। प्लेटलेटस कम होने के कारण उनका इलाज मेरठ के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
इसके सदमे में सोमवार को अनिल सिंहल को हार्टअटैक हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।
अनिल सिंहल के भाई सुशील सिंहल भी बुखार से पीड़ित चल रहे हैं, उनका इलाज दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है।