{"_id":"57ebd8724f1c1b9074573bb4","slug":"bjp-raging-fever-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मौत पर भड़के धौलाना क्षेत्र के भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मौत पर भड़के धौलाना क्षेत्र के भाजपाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 28 Sep 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
बुखार से मौत पर भड़के भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांवों में स्वास्थ्य विभाग की बदइंतजामी से बुखार से आए दिन हो रही मौत पर गुस्साए भाजपाइयों ने बुधवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
विज्ञापन
वाईपी सिंह ने कहा कि धौलाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में बुखार कहर बरपा रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। अब तक बुखार से क्षेत्र के लगभग 10 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग अंजान बना हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने शासन, प्रशासन से बुखार से होने वाली मौत के आश्रित परिजनों के दस-दस लाख रुपये का मुआवजा, निजी अस्पतालों में शासन के खर्च पर इलाज, गांव-गांव में कैंप लगाकर दवा बांटने, फॉगिंग कराने और सरकारी अस्पतालों में 24 घंटा सेवा बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन
इन समस्याओं पर वाईपी सिंह और राजेंद्र कुमार के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी को छह सूत्रीय मांग पत्र देकर जल्द राहत नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कांत हूण, महेश शर्मा, गजेंद्र शर्मा, मूलचंद, राज सुंदर सिंह, मदन त्यागी, रामवीर, विनोद गुप्ता, धीरज त्यागी, निरंजन सिंह,
पुष्पेंद्र बाना, अमित त्यागी, अशोक चौधरी,राजू तेवतिया, अरूण कुमार, कप्तान सिंह, मांगे राम, मनोज गौतम, जगबीर सिंह, किरनपाल सिंह,पुष्पेन्द्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।