फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार
एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

- सिंभावली पुलिस ने एटीएम कार्ड व सामान किया बरामद
हापुड़। थाना सिंभावली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से रुपये उड़ाने वाले दो शातिरों को दबोच लिया है। पुलिस ने दूसरों के कार्ड से खरीदा गया सामान भी बरामद किया है। अब पुलिस शातिरों का अपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।
एसपी हेमंत कुटियाल ने बताया कि खेड़ा गांव निवासी रोहित ने 11 अगस्त को पीएनबी के एटीएम से 10 हजार रुपये निकालने गया। लेकिन तकनीकी कारणों से उससे रुपये नहीं निकले। जिसके बाद वहां खड़े शातिरों ने मदद का झांसा देकर उससे कार्ड ले लिया। फिर उससे रुपये निकलवाने के लिए पिन डलवाया। इस दौरान दोनों आरोपियों ने उसका पिन नोट कर लिया और नजर बचाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। जिसके बाद उन्होंने उसके खाते से रुपये निकाल लिए। कुछ दिन के भीतर ही शातिरों ने उसके एटीएम कार्ड से 30 हजार रुपये की खरीददारी भी कर ली। जबकि 68 हजार रुपये खाते से निकाल लिए। इसी बीच वह बैंक में रुपये निकालने पहुंचा तो उसे खाते से रुपये निकालने की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने सर्विलांस और फुटेज की मदद से कल्लूगढ़ी निवासी नफीस व आदिल को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने गढ़ की एक दुकान से शापिंग की। जबकि अलग अलग एटीएम से रुपये भी निकाले। उन्होंने बताया कि गाजियाबाद व नोएडा में भी वारदात की गई है। पुलिस ने उनसे इनवर्टर, बैट्ररी व मिक्सी सहित तीन एटीएम बरामद किए हैं। उनके गैंग के अन्य साथियों का भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


देहात क्षेत्र के लोगों को बनाते थे शिकार
दोनों शातिर एटीएम में आने वाले ग्राहकों के एटीएम चलाने के तरीका भांप लेते थे। जिसके बाद वह एटीएम का पिन देख लेते थे। जिसके बाद बातचीत में उलझाकर एटीएम बदलकर रुपये निकालने शुरू कर देते थे। कई बार ये ठग खुद पीड़ित को उसके एटीएम से भी रुपये निकालकर एटीएम बदल देते थे। पकड़े गए शातिर जल्द मालदार बनना चाहते थे। गर्लफ्रेंड की शौक पूरा करने के लिए भी घटना को देते थे अंजाम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed