फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   14 stations will be soon on Hapur deluxe toilet.

हापुड़ सहित 14 स्टेशनों पर जल्द बनेंगे डीलक्स शौचालय

Wed, 28 Sep 2016 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Wed, 28 Sep 2016 08:27 PM IST
विज्ञापन
14 stations will be soon on Hapur deluxe toilet.
14 स्टेशनों पर जल्द बनेंगे डीलक्स शौचालय - फोटो : अमर उजाला

उत्तर रेलवे की मुरादाबाद मंडल के हापुड़ सहित 14 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को जल्द डीलक्स (पे एंड यूज शौचालय) की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसका संचालन हस्तानांतरण के आधार पर किया जाएगा। एक बार जारी टेंडर 15 साल तक मान्य रहेंगे।

विज्ञापन


अब तक सिर्फ सात स्टेशनों के लिए टेंडर आए हैं। जबकि सात स्टेशनों के लिए फिलहाल टेंडर नहीं मिले हैं। इसलिए मिले टेंडर भी होल्ड कर दिए गए हैं। दरअसल, डीलक्स पे एंड यूज शौचालयों की सुविधा अब तक दिल्ली रेलवे स्टेशनों तक ही सीमित थी।
विज्ञापन


लेकिन अब ऐसी सुविधाएं मुरादाबाद मंडल के 14 रेलवे स्टेशनों पर भी मुहैया कराने के लिए रेलवे प्रबंधन ने निर्णय लिया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे मुरादाबाद ने जारी टेंडर की शर्तों में बताया है कि हर डीलक्स शौचालय 1000 वर्ग फुट जमीन पर बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हापुड़ में यह शौचालय साइकिल स्टैंड के पास बनाने के लिए प्रस्तावित किया गया है। टेंडर लेने वाली कंपनी को यात्रियों को गर्म ठंडा पानी 24 घंटे मुहैया कराने के लिए वहां सोलर एनर्जी सिस्टम भी लगाना होगा। इसके बाहर ग्लोसाइन बोर्ड भी लगाया जाएगा।

शौचालय परिसर में सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद रहेंगी। साफ सफाई में लापरवाही बरतने पर 2000 रुपये का जुर्माना और रेल यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराने में कोताही बरतने पर 5000 रुपये का जुर्माना कंपनी को भरना होगा।

यह जुर्माना एसएस, एसएम, सीएमआई की रिपोर्ट पर सीनियर डीसीएम/डीसीएम करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि ऐसे शौचालय के निर्माण पर 15 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसे टेंडर लेने वाली कंपनी को वहन करना होगा।

इस रकम की वसूली के लिए कंपनी शौचालय के बाहर विज्ञापन लगवा सकती हैं। शौचालय परिसर में मिलने वाली सुविधाओं के लिए पुरुष रेल यात्री से शौच के 5 रुपये, नहाने के 3 रुपये और टायलेट के 5 रुपये वसूल जाएंगे।

जबकि जबकि दिव्यांग से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। महिला रेल यात्री से शौच के लिए 3 रुपये, नहाने के 2 रुपये, जबकि महिलाएं टायलेट निशुल्क जा सकेंगी।

रेलवे के मुरादाबाद मंडल में ए-1 श्रेणी के बरेली, देहरादून, हरिद्वार, ए श्रेणी के मुरादाबाद, रुड़की, हापुड़, हरदोई, रामपुर, चंदौसी व बी श्रेणी के लक्सर, ऋषिकेश, रायबाला, अमरोहा और नजीबाबाद रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा प्रदान की जानी है।


उत्तर रेलवे के एसीएम दलीप सेठ का कहना है कि फिलहाल सात रेलवे स्टेशनों के लिए टेंडर मिल गए हैं। जबकि शेष सात के लिए फिर से निविदाएं निकाली जाएंगी। इसलिए पहले आये टेंडरों को भी होल्ड पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed