{"_id":"59cbe3884f1c1bac538b4b65","slug":"one-arrested-in-inflammatory-remarks-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी में एक गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणी में एक गिरफ्तार
अमर उजाला/हमीरपुर
Updated Wed, 27 Sep 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री व धार्मिक भावनाओं के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने मौदहा निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में आईटी एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी संग्राम मिश्रा व स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मौदहा कस्बा निवासी सुंदरम सिंह पुत्र अनिल सिंह ने करीब तीन माह पहले पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
जिसमें कहा था कि मौदहा नगर के हुसैनगंज निवासी मोहम्मद अहमद पुत्र गुलाम रसूल हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने, उन्माद कराने जैसे भड़काऊ बयानों के साथ-साथ प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणियों को फेसबुक व व्हट्सएप पर पोस्ट करता है। क्राइम ब्रांच प्रभारी ने बताया कि इस पर वह काफी दिनों से सर्विलांस पर काम कर रहे थ
विज्ञापन
काम मेें सफलता मिलने के बाद उन्होंने स्वाट टीम की मदद से आरोपी युवक मोहम्मद अहमद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ स्थानीय कोतवाली में शिकायतकर्ता की तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।