फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   the law system reform

कानून-व्यवस्था में सुधार, सख्ती बरकरार रहेगी : सीएम योगी

Sat, 13 May 2017 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 May 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
the law system reform
योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कानून-व्यवस्था में सुधार पर सख्ती दिखाई। साफ कहा कि इस मोर्चे पर किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिए ही प्रशासनिक फेरबदल किए जा रहे हैं। अब गुंडों को संरक्षण देने वाली सरकार नहीं है। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन

देवरिया में शहीद के परिवार से मुलाकात के बाद शुक्रवार रात्रि विश्राम के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कानून-व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। पिछली सरकार की तरह दंगा, अपराध कराने वालों को अब संरक्षण नहीं मिल रहा है। पुलिस निष्पक्ष होकर काम कर रही है। यूपी सरकार का पहला मंत्र कानून का राज है। सहारनपुर, गोंडा और गोरखपुर में जो कुछ हुआ, उसके बाद प्रभावी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

 बसपा के विवाद और नसीमुद्दीन सिद्दीकी को सुरक्षा देने से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी पार्टी के विवाद से कोई लेना-देना नहीं है। यूपी सरकार की जिम्मेदारी है कि वह किसी भी व्यक्ति के सुरक्षा का इंतजाम करे। बसपा सुप्रीमो मायावती का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने निशाना साधा और कहा कि राजनीति इतनी गंदी होगी, यह एक पार्टी के विवाद से पता चल जाता है। आज कांशीराम की आत्मा रो रही होगी। कांशीराम ने त्याग, बलिदान से एक संगठन बनाया था। इसके जरिये दलितों के उत्थान की योजना थी लेकिन उसकी नेता ने सिर्फ अपना स्वार्थ देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश शासन की पुलिस जैसा व्यवहार न करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कर्मचारियों को जनता से शालीन व्यवहार की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अब ब्रिटिश शासनकाल नहीं है। जनता की बात सुनी जाए और उसके समाधान की कोशिश हो। हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पुलिस का इकबाल बुलंद रहेगा। पुलिस से भिड़ने या फिर कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किसी को नहीं बख्शा जाएगा। 

सेना के परिवार से किया वादा निभाया

जम्मू कश्मीर में शहीद देवरिया के प्र्रेम सागर के घरवालों से मिलकर गोरखपुर लौटे सीएम ने कहा कि उन्होंने वादा निभाया है। घरवालों से मिलकर आर्थिक सहायता दी। इसके साथ ही एक कन्या विद्यालय और शहीद स्मारक बनाने का एलान किया। सीएम ने कहा कि मुश्किल की इस घड़ी में शहीद के घरवालों के साथ राज्य और केंद्र सरकार खड़ी है। हर संभव मदद की जाएगी। 

आज कारोबारी के घरवालों से मिलेंगे सीएम

तेल, घी कारोबारी चंद्रप्रकाश टिबड़ेवाल की हत्या और लूट का मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से शुक्रवार को ही मिलने की इच्छा जताई थी लेकिन पीड़ित परिवार गोरखपुर नहीं आ सका। इस कारण मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी। पीड़ित परिवार मृत चंद्र प्रकाश का शव लेकर गृह जनपद महराजगंज चला गया था। वहां चंद्र प्रकाश का दाह संस्कार किया गया। कारोबारी का परिवार शनिवार को गोरखपुर आएगा, फिर मुख्यमंत्री योगी पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर जाएंगेे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed