{"_id":"58135bbf4f1c1b2f77bc54df","slug":"four-ded-for-encephalitis","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से चार और की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से चार और की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 28 Oct 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे के भीतर इंसेफेलाइटिस से पीड़ित चार और मरीजों ने दम तोड़ दिया। जनवरी से अब तक बीमारी से 400 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 13 नए मरीजों को भर्ती कराया गया है।
मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके रोकथाम के लिए किए जा रहे सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 88 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर मेडिकल कॉलेज तक मुकम्मल उपचार की व्यवस्था की गई है। बावजूद इसके स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज नहीं जा रहे हैं। मरीज सीधे जिला अस्पताल की ओर रुख कर रहे हैं। इससेे मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।
पिछले 24 घंटे में गोरखपुर सेमरा की सौम्या (3), पिपराइच की गुड़िया (4), देवरिया, बरियारपुर के अरमान (5), देवरिया के रिशु (4) की मौत हो गई। वहीं गोरखपुर के एक, कुशीनगर के चार, देवरिया के दो, संतकबीरनगर के एक, सिद्धार्थनगर के पांच मरीज को भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज में जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस के 1571 मरीज उपचार के लिए आ चुके हैं।