फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Children commission demond the report of death by encephalytis

बच्चों की मौतों का बाल आयोग ने मांगा ब्योरा

Wed, 19 Oct 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 19 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Children commission demond the report of death by encephalytis
अस्पताल में भर्ती इंसेफेलाइटिस पीड़ित मासूम। - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने इंसेफेलाइटिस से हो रही मौतों का ब्योरा मांग लिया है। आयोग की ओर से डीएम को आए पत्र में इस बीमारी से मरने वाले कम से कम 15 बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जनवरी से अब तक मरने वालों बच्चों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही प्रशासन के लिए गले ही हड्डी बन गया है। चूंकि अभी तक इस बीमारी से मौत पर पोस्टमार्टम नहीं होता है, ऐसे में इसकी रिपोर्ट भेजना प्रशासन के लिए मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन


बाल आयोग का पत्र आने के बाद डीएम ने एडीएम, सीएमओ से पूरी रिपोर्ट मांगी है और मौतों की जांच करने का भी आदेश दिया है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना ही मासूम इंसेफेलाइटिस से दम तोड़ रहे हैं। इसे लेकर शासन तक रिपोर्टिंग की जा रही है। अब तक अकेले मेडिकल कॉलेज में ही 1467 मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 371 मरीजों की मौत हो चुकी है। बाल अधिकार आयोग ने इन मौतों की जांच को कहा है। उनका कहना है कि कम से कम 15 बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भेजी जाए। मौतों की असल वजह क्या हैं, इसकी पड़ताल की जाए। पीड़ित बच्चे को बीमारी होने के बाद कहां-कहां उसका उपचार हुआ और वहां उसे किस तरह की सुविधा दी गई, सबकी विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन


मामले में मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल और सीएमओ से रिपोर्ट मांगी गई है। पोस्टमार्टम के मसले पर क्या कार्रवाई होगी, यह दोनों की रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजनीश चंद्र, एडीएम सिटी

इंसेफेलाइटिस से चार की मौत

मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे के भीतर इंसेफेलाइटिस से पीड़ित चार और मरीजों ने दम तोड़ दिया। जनवरी से अब तक बीमारी से 371 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 14 नए मरीजों को भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। इसके रोकथाम के लिए किए जा रहे सभी प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में 90 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य केंद्र से लेकर मेडिकल कॉलेज तक मुकम्मल उपचार की व्यवस्था की गई है। बावजूद इसके स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीज नहीं जा रहे हैं।


मरीज सीधे जिला अस्पताल की ओर रुख कर रहे हैं, जिस वजह से मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में गोरखपुर चरगावां की माधुरी (14), महराजगंज, पनियरा की बुलबुल (2.5), परतावल के नवीउल्ला (65), संतकबीरनगर, नाथनगर के शिवम (5) की मौत हो गई। वहीं गोरखपुर के चार, कुशीनगर के चार, देवरिया के तीन, संतकबीरनगर और बस्ती के एक-एक को भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज में जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस के 1436 मरीज आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed