{"_id":"67-94314","slug":"Gorakhpur-94314-67","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरी चौरा-बैतालपुर डबल ट्रैक पर सबसे पहले चली बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरी चौरा-बैतालपुर डबल ट्रैक पर सबसे पहले चली बाघ
Gorakhpur
Updated Sun, 31 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर/ गौरीबाजार। चौरी चौरा-बैतालपुर के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य अधूरा होने के बावजूद रेल प्रशासन ने शनिवार को ट्रेेनों का संचालन शुरू कर दिया। मैनुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर सबसे पहली ट्रेन के तौर पर शाम करीब तीन बजे बाघ एक्सप्रेस को चलाया गया। इसके बाद दोनों ट्रैक पर ट्रेनें चलने लगीं।
रेल दोहरीकरण के तहत नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 27 अगस्त से 30 अगस्त तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। छह ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया था और 13 एक्सप्रेस ट्रेनों को रास्ता बदलकर सीवान-भटनी-देवरिया-गोरखपुर की बजाय सीवान-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाया गया। शनिवार को दिन भर काम होने के बाद भी सिग्नल का कार्य अधूरा रह गया। लेकिन अधिकारियों ने मैनुअल तरीके से हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को रवाना किया। पहली ट्रेन गोरखपुर से जाने वाली बाघ एक्सप्रेस के बाद मथुरा-छपरा, गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी समेत कई ट्रेनों को चलाया गया। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि चौरी चौरा से बैतालपुर के बीच डबल ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो गया है। सिग्नल संबंधित कुछ कार्य बाकी रह गए हैं। उसे भी जल्द पूरा करा लिया जाएगा।
सप्तक्रांति, बाघ सहित कई ट्रेनें देर से आईं
चौरी चौरा-बैतालपुर रेल खंड के बीच नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते शनिवार को सप्तक्रांति एक्सप्रेस तीन घंटे, बाघ एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, मौर्या एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं। जिसके चलते स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुट गई। पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों का सही लोकेशन न मिलने से यात्री परेशान रहे।