फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बच्ची संग गर्भवती महिला ने खाया जहर, बच्ची की मौत.

बच्ची संग गर्भवती महिला ने खाया जहर, बच्ची की मौत.

Tue, 20 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
बच्ची संग गर्भवती महिला ने खाया जहर, बच्ची की मौत.
सिद्धार्थनगर। मोहाना क्षेत्र के सिल्हा बेल्टीकर गांव स्थित मायके में मंगलवार को संदिग्ध हाल में गर्भवती महिला ने तीन वर्षीय बेटी के साथ जहर खा लिया। कुछ ही देर बाद बच्ची की मौत हो गई। महिला को घरवाले जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। महिला ने किस कारण यह कदम उठाया, स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है। क्षेत्र के सिल्हा बेल्टीकर गांव निवासी गेना देवी (28) की शादी सदर थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव निवासी मूलचंद के साथ करीब पांच साल पहले हुई थी। मूलचंद पुणे में रहकर काम करता है। कुछ माह से गेना देवी तीन वर्षीय बेटी लक्ष्मी के साथ मायके में थी। बताते हैं कि मूलचंद दो दिन पूर्व वह पुणे से लौटा था। पत्नी की विदाई कराने ससुराल आया था। मंगलवार की सुबह अचानक महिला ने जहर खा लिया। बेटी लक्ष्मी को भी जहर दे दिया। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में गेना देवी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बताते हैं कि महिला गर्भवती थी। गर्भ में पल रहे बच्चे की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पति मूलचंद ने किसी प्रकार के विवाद से इनकार किया है। इस संबंध में मोहना एसओ रामविलास यादव का कहना था कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उधर, सदर एसओ डीके श्रीवास्तव ने भी घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन


मैं जी कर क्या करूंगी
मंगलवार दोपहर घरवाले गेना देवी को अस्पताल लेकर पहुंचे तो वह बेेहोशी की हालत में थी। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे कुछ देर के लिए होश आया तो बार-बार एक ही रट लगाए हुए थी कि मैं जी कर क्या करुंगी...। इतना कहते ही वह बेहोश हो जा रही थी। पति मूलचंद ने घर में किसी विवाद से इनकार किया है। पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी गई थी। ऐसे में हर कोई असमंजस में था कि आखिर ऐसा क्या हुआ होगा, जो गर्भवती महिला को बेटी के साथ जहर खाने की नौबत आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed