फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Youth death due to fever, symptoms of dengue fever

बुखार से युवक की मौत, जांच में मिले डेंगू के लक्षण

Fri, 21 Jul 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
विकास खंड के बौछनियां गांव में बुखार फैला हुआ है। बीते दिन बुखार की चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच के दौरान डेंगू के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन


गांव के अमरपाल सिंह यादव का परिवार बुखार की चपेट में है। दो दिन पहले अमरपाल (48), उनके बड़े भाई अमर सिंह (55) और छोटे बेटे चंद्रजीत सिंह यादव (22) को लाल बंगला (कानपुर) स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चंद्रजीत की रक्त जांच में प्लेटलेट्स काफी कम पाए गए। इलाज के दौरान कानपुर में ही उसकी मौत हो गई। इधर, मृतक के पिता व ताऊ भी बुखार की चपेट में हैं। उन्हें इलाज के लिए कानपुर में भर्ती कराया गया। गांव के एक किशोर विवेक (13) पुत्र कमल सिंह यादव को भी इलाज के लिए शहर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। करीब बीस लोग और बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन



इनका इलाज पड़ोस के कुड़नी, नर्वल और साढ़ क्षेत्रों में निजी डाक्टरों से करवाया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार पांडु नदी के किनारे बसे बौछनियां गांव में बरसाती पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। गांव के बाहर नदी का पानी भरा हुआ है जिससे वहां मच्छर पनपते हैं। कार्यवाहक सीएमओ डॉ.आर.के सिंह ने बताया कि बौछनियां गांव में बुखार फैलने व किसी मरीज की जांच में डेंगू के लक्षण मिलने की जानकारी नहीं है। उसके परिवार के दो और सदस्य अस्पतालों में भर्ती हैं। इसकी जानकारी करवाने के बाद उनके खून की जांच कराई जाएगी जबकि मृतक के ब्लड जांच की रिपोर्ट की भी जांच कराई जाएगी। बताया कि यदि डेंगू के लक्षण मिलते हैं तो उस इलाके में टीम भेजकर एंटी लार्वा घोल का छिड़काव व दवा वितरण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed