{"_id":"58066dfe4f1c1b642e703e2d","slug":"one-death-from-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से एक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा के जिला अस्पताल में भर्ती बुखार के मरीज।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संक्रामक व मच्छरजनित बीमारियों का कहर बरकरार है। मंगलवार को गोपालगंज पीएचसी के मुरादीपुर गांव में एक बुखार पीड़ित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मुरादीपुर निवासी पुरुषोत्तम विश्वकर्मा (60) को एक पखवारे से बुखार आ रहा था। सरकारी इलाज में फायदा न मिलने पर सप्ताह भर से प्राइवेट इलाज करा रहे थे। मंगलवार सुबह तबियत और बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए ले जाते, उससे पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग की कवायद पर गौर करें तो उदासीनता के चलते बीमारियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
यमुना तिरहार के रानीपुर, विधातीपुर, बनपुरवा, कटरा, असोथर, मैकुवापुर, फक्का का डेरा, जरौली में अभी भी बीमारों की संख्या बरकरार है। इनमें से महज डेढ़ महीने के भीतर असोथर में तीन, बनपुरवा में दो, कटरा मेें दो और रानीपुर में एक मौत हो चुकी है। बनपुरवा, रानीपुर, विधातीपुर व फक्का का डेरा में इसके बावजूद स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची। शेष जगह टीम तो पहुंची लेकिन एक दिन के लिए।
विज्ञापन
ऐसे में बीमारियों पर समय रहते काबू नहीं पाया सका। हालात यह है कि दवा के छिड़काव में भी स्वास्थ्य विभाग के साथ मलेरिया विभाग ने कंजूसी बरती। असोथर में महज एक दिन दवा का छिड़काव हुआ। मलवां ब्लाक के साईं गांव में डेंगू के साथ चिकुनगुनिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि कई तरह के कार्यक्रम चलने से डॉक्टरों की टीम व्यस्त है। हालांकि जहां से बीमारी की बात सामने आ रही है। वहां टीम भेजी जा रही है।