फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Filipinos upset the family to rescue a young man

फिलीपींस में बंद युवक को छुड़ाने के लिए परिजन परेशान

Tue, 01 Aug 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Tue, 01 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन

किशनपुर। फिलीपींस की जेल में पांच साल से बंद मृगेंद्र सिंह को छुड़ाने परिवार के लोग दौड़ भाग कर रहे हैं।  परिवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से आस है कि वह चाह लेंगी तो उनका लाल घर लौट सकेगा।

विज्ञापन


मृगेंद्र सिंह के पिता अर्जुन सिंह अधिवक्ता हैं। परिवार चार साल पहले शहर के कटरा अब्दुल गनी मुहल्ले में किराये पर रहता था। अब परिवार किशनपुर के रौताना मुहल्ले में पैतृक गांव में रह रहा है। चाचा करन सिंह की मानें तो परिवार भारतीय दूतावास तक गुहार लगा चुका है। मृगेंद्र 10 साल पहले घर से पायलट बनने का सपना संजोकर्र निकला था। विदेश में कामर्शियल पायलट का प्रशिक्षण डिसकलर में फेल होने की वजह से अधूरा रह गया। परिवार के करीब 15 से 20 लाख रुपये खर्च हो चुके थे। यही पैसा डूबने से बचाने के लिए मृगेंद्र इंस्टीट्यूट में रकम वापस मांगने गया तो उसे आरोप है कि झूठे जानलेवा हमले के केस में जेल में बंद करा दिया गया। मृगेंद्र की मां मनोरमा व पिता तीन साल पहले फिलीपींस पहुंचे भी। बेटे को जेल में देखा लेकिन छुड़ा नहीं सके। अब दो साल से उन्हें बेटे के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने सोमवार को विदेश पन्ने में ‘ विदेश मंत्री सुषमा से लगाई बेटे को बचाने की गुहार’ शीर्षक से प्रकाशित खबर पढ़ने के बाद किशनपुर कस्बे के रौताना मोहल्ला में रहने वाले मृगेंद्र के न केवल परिवार के लोग बल्कि पास पड़ोस के लोग उसकी घर वापसी की ईश्वर से प्रार्थना करने लगे। पिता अर्जुन ने मृगेंद्र व छोटे बेटे सोनू की बेहतर तालीम के लिए ही पत्नी मनोरमा को शहर के कटरा अब्दुलगनी में किराये का मकान ले रखा था। मृगेंद्र के बाहर जाने और सोनू के लखनऊ की लखनऊ में जॉब लग जाने के बाद वह फिर गांव लौट आए। मृगेंद्र के चाचा करन सिंह ने बताया कि पूरा परिवार चाहता है कि कितनी जल्दी मृगेंद्र सकुशल घर लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed