{"_id":"58ee6f1a4f1c1b9d36cf7c1a","slug":"fire-work-at-track-mahananda-stop","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर फटा पटाखा, थमे महानंदा के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पर फटा पटाखा, थमे महानंदा के पहिये
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 12 Apr 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : प्रतीकात्मक
क्षेत्र के बलरई रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर पटाखा फटने से सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस के पहिये थम गए। शरारतीतत्वों ने डाउन ट्रैक पर पटाख रख दिया था। चालक ने खतरा भांप ट्रेन रोक दी।
बुधवार दोपहर 15484 डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस 12.50 बजे बलरई रेलवे स्टेशन के पास गेट नंबर 40 से गुजर रही थी। तभी लाइन के ऊपर इंजन आते ही पटाखा फट गया। उसकी आवाज सुनकर चालक ने ट्रेन वहीं रोक दी और बलरई रेलवे स्टेशन को सूचित किया। कॉशन लगाकर ट्रेन 1 बजकर 3 मिनट पर बलरई रेलवे स्टेशन पहुंची। वहां ट्रेन के गार्ड ने स्टेशन मास्टर को मेमो दिया। इस बीच ओएचई लाइन भी बंद करा दी गई। आसपास के स्टेशनों से जानकारी की गई तो पता चला कि किसी रेल कर्मी ने पटाखा नहीं रखा था। ये शरारतीतत्व की करतूत थी। इसके बाद ओएचई लाइन शुरू कराकर महानंदा एक्सप्रेस को 1 बजकर 10 मिनट पर रवाना किया गया। इसी दौरान अपलाइन पर 12873 संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी बलरई स्टेशन पर लगभग 25 मिनट तक खड़ी रही। इसे 1 बजकर 15 मिनट पर रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक बलरई आरके मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा कारणों से ट्रेन को रोका गया था। जब पता चला कि कही कोई बात नहीं है तो अप और डाउन दोनों तरफ की ट्रेनों को रवाना कर दिया गया।