फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Elderly murder was done by strangling

गला दबाकर की गई थी अधेड़ की हत्या

Wed, 16 Aug 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 16 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन

इटावा फ्रेड्स कालोनी थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर शहरिया में महिला ने अपने पुत्र व एक रिश्तेदार के साथ मिलकर पति की घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद बिना पुलिस को सूचना दिए उसका अंतिम संस्कार करने के लिए ले गए लेकिन पहली पत्नी से हुए पुत्रों को इसकी भनक लग गई। वह मौके पर पहुंची गई। इसके बाद हत्या का आरेाप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पहली पत्नी के पुत्र की तहरीर पर मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने हत्या की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि उन्होंने एक रिश्तेदार की मदद से हत्या की। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

पुलिस लाइन में सभागार में पकड़े गए हत्यारोपियों को पत्रकारों के सामने पेश करते हुए एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि राम पसाद (45) ने कुछ दिन पहले अपनी जमीन 30 लाख रुपये में बेची थी।  राम प्रसाद उस रुपयों में हिस्सा अपनी पहली पत्नी के पुत्र गीतम अशोक व शादी लाल को देना चाहता था जबकि इसकी दूसरी पत्नी सत्यवती पूरे रुपये अपने पुत्र आकाश को देने की जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। सत्यवती को शव था कि राम प्रसाद रुपया गीतम आदि को देगा। इसी कारण से उसने राम प्रसाद को ठिकाने लगाने की साजिश रची। इसमें उसने अपने रिश्तेदार राम फल पुत्र मंगल निवासी कुकावली को शामिल कर लिया। रविवार की रात को तीनों ने मिलकर उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। सुबह उसने लोगों को बताया कि उन्होंने फांसी लगा ली। इन लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए लेकिन पहली पत्नी के पुत्रों को इसकी भनक लग गई। वह मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाया। पुलिस को सूचना दी। पलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में गला घोंट कर हत्या करने की पुष्टि हुई। एसओ भोलू सिंह भाटी ने  गीतम की तहरीर पर आकाश व सत्यवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। उन्होंने हत्या में शामिल राम फल का भी नाम लिया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रस्सी के टुकड़ों को भी बरामद कर लिया गया है। हत्या रुपयों को लेकर की गई। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


युवक का शव उसके घर में पड़ा मिला
जसवंतनगर। थाना क्षेत्र के गांव नगला हुलासी में एक युवक का शव उसके घर में पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला। 40 वर्षीय  राकेश कुमार सविता पुत्र बसंत लाल अपने घर में अकेला रहता था। उसके भाई कही बाहर नौकरी करते थे। वह चार दिन से लोगों को दिखाई नहीं दिया था। पड़ोस के लोगों को उसके घर से बदबू आने का अहसास हुआ तो लोगों को कुछ शक हुआ। लोगों ने पास जाकर देखा तो  बदबू उसके घर से आती महसूस हुई। लोगों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो कमरे से बदबू समझ में आई तो पुलिस कमरे में पहुंची तो उसका शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल जीवाराम यादव ने बताया कि मृतक अकेला ही रहता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की मौत
भरथना (ब्यूरो)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कर्वा खुर्द में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 30 वर्षीय युवक मौत हो गई। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि 15 अगस्त को 100 की  सूचना पर  गांव से एक व्यक्ति के मौत हो जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची। देखा कि  गांव के किशन कुमार का 30 वर्षीय पुत्र आमोद उर्फ लालू की  उसके ही घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


सड़क हादसों में पांच घायल
इटावा। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। पहली घटना इकदिल थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरा के पास हुई। जहां बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार महिला गुड़िया पत्नी स्वदेश निवासी बिरही पुरा घायल हो गई। दूसरी घटना एसडी फील्ड के पास हुई जहां बाइक व स्कूटी की चपेट में आने से राम लाल पुत्र रूप लाल निवासी नगला जगे थाना सिविल लाइन घायल हो गया। भरथना कस्बा सती मंदिर के पास बाइक सवार कश्मीर सिंह पुत्र मुन्नी लाल निवासी नगरिया सरावा को कार ने टक्कर मार दी  जिससे वह घायल हो गया। नुमाइश पंडाल के पास बाइक से जा रहे सतेंद्र पुत्र महिपाल निवासी ओम शांति कालोनी को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। इसके अलावा भरथना क्षेत्र के गांव सराय चौरी के पास तेजी से आ रही कार से बाइक सार शिव सिंह निवासी सराय चौरी को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed