फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DNA test for identification of two teenagers

दो किशोरियों की शिनाख्त के लिए होगा डीएनए टेस्ट

Wed, 20 Sep 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 20 Sep 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन

बकेवर । सहसों थाना क्षेत्र में क्वारी नदी के पुल के नीचे दो किशोरियों के शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस हाथ पैर मार रही है। इसके लिए दोनों के शवों से लिए गए सैंपल का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी की जा रही है। कानपुर देहात से जाने वाली तीनों छात्राओं के मिलने के बाद जिले की पुलिस के लिए इन किशोरियों की पहचान करना चुनौती बन गई है। बकेवर थाना के ग्राम बोझा नसीरपुर गांव से करीब छह महीने से लापता दो चचेरी बहनों का अभी तक पता नहीं चला है। इसके इस बात की आशंका है कि ये दोनों किशोरियों के शव उनके ही हैं। सहसों थानाध्यक्ष मनोज परमार ने बोझा गांव जाकर गायब लड़कियों के परिजनों व ग्रामीणों को घटनास्थल के फुटेज दिखाए। परिजनों ने भी एसएसपी से मुलाकात की।  

विज्ञापन

 
  सहसों थानाक्षेत्र में मिले दो किशोरियों के शवों की शिनाख्त में रोज नया मोड़  आ रहा है। अब दोनों  के शवों  की पहचान करीब छह माह से गायब बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम बोझा नसीरपुर  की दो चचेरी बहनों के रूप में ही रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष सहसों मनोज सिह परमार ने ग्राम बोझा जाकर दोनों  लड़कियों पल्लवी व काजोल के परिजनों से मुलाकात कर उनको घटनास्थल के कई फुटेज दिखाए। परिवारीजन एवं ग्रामीण दोनों उनकी शिनाख्त कर रहे है। हालांकि संदेह अभी भी कायम है। एसओ ने बताया कि इस बार डीएनए टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से मामला स्पष्ट किया जाएगा। शिनाख्त में किसी प्रकार की जल्दबाजी नहीं होगी।
विज्ञापन


 पिछले दिनों एक किशोरी के शव की पहचान रानियां कानपुर देहात की किशोरी के रूप में हुई थी। बाद में वह जिंदा मिल गई। वह दो सहेलियों के साथ गई थी। इसके बाद दोनों किशोरियों के शवों की पहचान पुलिस के लिए सिर दर्द बनी है।  पुलिस इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए थानाध्यक्ष सहसों कहना है कि बकेवर थाने से मिली जानकारी के अनुसार छह माह पूर्व गांव से दो चचेरी बहनें गायब हुई थीं। इन किशोरियों की जानकारी मिलने के बाद जांच को आगे बढ़ाया गया है। पहचान के लिए अब दोनों के शवों के डीएनए परीक्षण कराएंगे। इसके लिए दोनों  शवों के डीएनए सैंपल ले लिए गए थे। उनके ब्लड के सैंपल भी लेकर भी डीएनए टेस्ट को भेजे जाएंगे। बकेवर के ग्राम बोझा निवासी प्रमोद कुमार की पुत्री पल्लवी व उनके चचेरे भाई हीरा सिंह की पुत्री काजोल दोनो की उम्र 15 वर्ष है। दोनों विगत 1 अप्रैल 2017 को घर से बकेवर परीक्षा देने आई थीं।  तभी से लापता हैं। थाना में अज्ञात के विरुद्ध 3 अप्रैल को मामला तहत दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना एसआई बिजेंद्र शर्मा कर रहे हैं।  उनका कहना है कि अभी उनसे किसी प्रकार की घर वालों ने आकर कोई पुष्टि नहीं की है। जांच प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed