फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12 young men of Deoria-Kushinagar hostage in Malaysia

देवरिया-कुशीनगर के 12 युवक मलयेशिया में बंधक

Tue, 28 Mar 2017 10:46 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 28 Mar 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
12 young men of Deoria-Kushinagar hostage in Malaysia
डेमो पिक
देवरिया। रोजगार की तलाश में मलयेशिया गए 12 युवक फंसे हैं। इसमें कुशीनगर के तीन जबकि नौै लोग देवरिया के रहने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र से सुरक्षित वापसी की अपील की है। उन्होंने विदेश मंत्री को अवगत कराया है। इसकी मॉनीटरिंग भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिपरा देवडार के अलगू रावत का बेटा ब्रह्मानंद अगस्त में मलेशिया कमाने गया। उसरा बाजार के पास के रहने वाले एक एजेंट ने भिजवाया था। इसके लिए 65 हजार रुपये लिया गया था। पिता अलगू ने बताया कि बेटे से 27 मार्च की शाम को बात हुई तो उसने कहा, हमको वापस बुला लीजिए। इसके बाद घरवाले परेशान हो गए। पत्नी की तबीयत खराब गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आठ महीने गुजर गए हैं। हम लोग उसके आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा 11 अन्य युवक भी वेल्डर के काम करने के लिए गए हैं। इसमें कुशीनगर के दिनेश सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह ग्राम सिकता, संजय सिंह और राणा प्रताप शर्मा के अलावा बढ़या बुजुर्ग का सत्यपाल यादव पुत्र लक्ष्मण यादव, तरकुलवा-भलुअनी का प्रदीप यादव पुत्र साधु यादव, राजन यादव, अखिलेश यादव, रामकृपाल यादव, सत्येंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, रामदुलार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने दूरभाष पर बताया कि मामला संज्ञान में है। विदेश मंत्री को जानकारी दे दी गई है। जल्द ही युवकों की वतन वापसी हो सके इसके लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed