{"_id":"57f2a3974f1c1b1b3e26fc06","slug":"15th-death-from-fever-in-cmrudi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमरौड़ी में बुखार से 15वीं मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमरौड़ी में बुखार से 15वीं मौत
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका क्षेत्र के राघवपुरी मोहल्ले के चमरौड़ी में बुखार का प्रकोप कम होता नहीं दिख रहा है। रविवार रात को आठ साल की बालिका की बुखार से मौत हो गई। 15 दिनों में बुखार से यह 15वीं मौत है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग इसे डेंगू बता रहे हैं। बीमार रितेश, छंगू व कुनुआ प्रसाद के परिजनों ने दावा किया कि प्राइवेट पैथालॉजी और अस्पताल में जांच के बाद डेंगू की संभावना डाक्टरों ने जताई है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इसे डेंगू मानने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
समाजसेवी देवीदयाल यादव ने बताया कि रविवार को इसी मोहल्ले की आठ साल की दुर्गा पुत्री खुदरू जोशी की बुखार से मौत हो गई। अब तक इस मोहल्ले में बुखार से मरने वालों की संख्या 15 पहुंच गई है।
विज्ञापन