{"_id":"594d6bd14f1c1bb3378b4955","slug":"navyna-enters-the-house-and-attacks-with-sword","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसाना में घर में घुसकर तलवार-फरसे से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौसाना में घर में घुसकर तलवार-फरसे से हमला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
woman with knife
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नौसाना में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी लाठी-डंडे, फरसे तलवार और हथियार लेकर घुस आए। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। पुलिस ने 11 लोगों को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव नौसाना निवासी सगीर खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। 21 जून की दोपहर समसुद्दीन , सहाबुद्दीन , नाजिम , मुन्ना, जाकिर, मोहम्मद पीर, मुन्ना, मोहम्मद बबलू नियाज, मोहम्मद नन्हें ने घर में घुसकर पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी धारदार हथियारों से लैस होकर आए और परिवार के सदस्यों पर फरसों व तलवार से हमला कर दिया। जिसमें अहमद को गंभीर चोट आई हैं। आरोपी पथराव करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से अहमद को दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक आरोपी समसुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ब्यूरो