फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman and a child's death from fever in Salarpur

सालारपुर में बुखार से महिला और एक बच्चे की मौत

Thu, 15 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो /बदायूं
ब्यूरो /बदायूं Updated Thu, 15 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman and a child's death from fever in Salarpur
बुखार से महिला और एक बच्चे की मौत - फोटो : बदायूं/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
 सालारपुर ब्लाक के गांवों में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दो गांवों में गुरुवार को एक महिला और एक बच्चे की बुखार से मौत हो गई। कई लोग बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

अगस्त के पहले सप्ताह में संक्रामक बुखार ने जिले के जगत, कादरचौक, म्याऊं और सालारपुर ब्लाक में दस्तक दी थी। अब तक 47 लोगों की बुखार से जान जा चुकी है। कई लोगों को डेंगू की पुष्टि भी हुई है। सालारपुर ब्लाक के गांव यूसुफ नगर के हरपाल की 60 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी कई दिनों से बुखार की जद में थीं। परिवार वाले उनका इलाज करा रहे थे। गुरुवार को मुन्नी देवी की मौत हो गई। इधर, राम मनोहर लोहिया गांव के देशराज के आठ वर्षीय पुत्र अर्जुन ने बुखार के चलते दम तोड़ दिया। अर्जुन को भी कई दिन से बुखार आ रहा था। दोनों गांवों में करीब 20 लोग बुखार की जद में हैं। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम न पहुंचने से ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed