फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रुपये के लेनदेन में हुई गोलीबारी में एक की मौत, पांच घायल

रुपये के लेनदेन में हुई गोलीबारी में एक की मौत, पांच घायल

Sat, 19 Aug 2017 12:28 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन में हुई गोलीबारी में एक की मौत, पांच घायल
हीमपुरदीपा/चांदपुर। लेनदेन के विवाद को लेकर गांव गांगू नंगला में दो पक्षों में जमकर पथराव व गोलीबारी हुई। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई व पांच लोग छर्रे लगने से घायल हो गए। एक घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गोलीबारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीओ अंशु जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

गांव गांगूनंगला निवासी नजाकत व फरमान में रुपये के लेन देने को लेकर विवाद चल रहा है। गांव वालों के अनुसार पहले दोनों साथ में ठेकेदारी करते थे। विवाद के बाद दोनों अलग हो गए। फरमान के नजाकत पर 20 हजार रुपये उधार थे। फरमान नजाकत से रुपये मांगता था तो नजाकत टाल देता था। शुक्रवार शाम को भी फरमान ने रुपये मांगे तो इस बात को लेकर उसका व नजाकत का विवाद हो गया। गांव वालों के अनुसार दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस बीच नजाकत के पक्ष के लोगों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से फरमान पक्ष के रईस(36) पुत्र बाबू, परवेज, सरताज, अनीस, इकबाल व सोनू घायल हो गए। गांव में गोलीबारी होने से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलीबारी के दौरान डरे हुए कुछ गांव वाले अपने घरों में जा घुसे। गांव व परिवारवाले घायलों को पीएचसी स्याऊ लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने रईस को मृत घोषित कर दिया। परवेज को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। रईस के सीने पर व घायलों के हाथ-पैरों व अन्य अंगों पर छर्रे लगे हैं। रईस की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पक्ष गांव से फरार हो गया। घटना का पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ चांदपुर अंशु जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed