{"_id":"594839d24f1c1b22098b4639","slug":"121497905618-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में शिक्षक समेत दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में शिक्षक समेत दो की मौत, दो घायल
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घायल बेटी की आंखों के सामने पिता ने तोड़ दिया दम
अमरोहा।
दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। घायल बेटी के सामने ही शिक्षक पिता ने दम तोड़ दिया। हादसे में दूसरी बाइक सवार युवक की भी मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हुआ है। शिक्षक की घायल बेटी और दूसरे घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कैलसा-नन्हेड़ा मार्ग पर बान नदी के पुल के पास हुआ। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिए हैं। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है।
देहात थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर घना निवासी मनोज कौशिक पुत्र स्व. जयकिशन कौशिक प्राइवेट कालेज में शिक्षक के रूप में तैनात थे। शाम करीब पांच बजे अपनी बेटी भावना के साथ एक शादी में शिरकत करने बाइक से जा रहा थे। कैलसा-नन्हेड़ा मार्ग पर बान नदी के पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही बाइक से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई। दोनों में जबरदस्त टक्कर हुई। इसमें मनोज ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बेटी बुरी तरह जख्मी हो गई। दूसरी बाइक पर सवार चमन पुत्र बुद्ध सिंह की भी मौत हो गई। साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। आननफानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया। क्षतिग्रस्त वाहन सड़क से हटाए। खबर मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर आ गई। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए दोनों शव पीएम के लिए भिजवा दिये हैं।
दोनों मृतकों ने नहीं किया था हेलमेट का प्रयोग
अमरोहा। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट का प्रयोग नहीं किया था। यदि दोनों ने वाहन नियमों का पालन करते हुए हेलमेट का प्रयोग किया होता तो उनकी जान बच जाती। दोनों मृतकों के सिर में टक्कर में बाद काफी चोट आई है।