फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   किसान सभा ने नहर विभाग पर दिया धरना

किसान सभा ने नहर विभाग पर दिया धरना

Wed, 20 Sep 2017 12:23 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
किसान सभा ने नहर विभाग पर दिया धरना
भदोही।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के किसानों ने मंगलवार को नहर विभाग कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता को एक पत्रक देकर सूखे की स्थिति से अवगत कराते हुए नहर में भरपूर पानी छोड़ने की मांग की।

सभा के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव पाल ने कहा कि सरकार किसानों का हितैषी होने का दावा करती है। जब भी किसानों की बात आती है तो उनकी समस्याएं प्राथमिकता से हल करने का दम भरा जाता है लेकिन वास्तविकता इसके उलट है। उन्होंने कहा कि इस बरसात में बारिश नहीं होने से समस्या बढ़ गई है। लोगों की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि नहर विभाग जो किसानों की सिंचाई की समस्या को दूर करने के लिए बना है, वह उदासीन बना हुआ है। नहर में पानी नहीं है। बिजली न आने से नलकूप आदि भी नहीं चल पा रहे हैं। यदि फसल को पानी न मिला तो किसान बर्बाद हो जाएंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी भी की और पत्रक के माध्यम से अधिशासी अभियंता को चेताया कि यदि अविलंब नहर में पानी नहीं छोड़ा गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना में कैलाशनाथ बिंद, मुरलीधर पाल, श्रीराम, बलिराम यादव, रमापति यादव, लालता प्रसाद, मिठाईलाल सरोज, पुल्लू यादव, फूलचंद, हृदयलाल, प्रेमबहादुर, रामचंद्र पटेल आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed