फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The enthusiasm of the Mahadianis not too low in summer

गर्मी में भी नहीं कम हुआ महादानियाें का जोश

Wed, 19 Apr 2017 01:06 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 19 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm of the Mahadianis not too low in summer
गर्मी में भी नहीं कम हुआ महादानियाें का जोश - फोटो : The enthusiasm of the Mahadianis not too low in summer
तपती दोपहर की 39.2 डिग्री तापमान में महादानियाें का जोश देखने लायक था। अमर उजाला परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुुंचने के लिए इनमें जज्बे की कमी नहीं थी।  है। आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से हुए रक्तदान शिविर में 98 यूनिट रक्त इकट्ठा हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. प्रमिला गौड़ शामिल हुई। 
विज्ञापन

 अमर उजाला समूह की 69वीं वर्षगांठ पर अमर उजाला के कर्मचारियों के अलावा शहर के तमाम लोगाें ने इसमें अपना योगदान किया। सुबह 10 बजे कैंप शुरू होते ही दस लोग रक्तदान करने पहुुंच चुके थे। इसके बाद तो सिलसिला चल पड़ा। 4 बजे तक 98 लोगाें ने रक्तदान किया। आईएमए ब्लड बैंक निदेशक डॉ. अंजू उप्पल के निर्देशन में मेडिकल ऑफिसर डॉ. पारुल प्रिया के साथ उनकी पूरी टीम काम में जुटी रही। इकबाल सिंह बाले भी लोगाें का हौसला बढ़ाने पहुंचे। 
विज्ञापन

- एनएसएस की छात्राओं ने खूब बढ़ाया हौसला 
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की टीम ने पूरे कैंप के दौरान रक्तदानियों का खूब हौसला बढ़ाया। ग्यारहवीं की छात्राओं का नेतृत्व कार्यक्रम प्रभारी अर्चना राजपूत ने किया। इस दौरान वे भी पूरा दिन टीम के साथ कैंप में जुटी रहीं। एनएसएस द्वारा जागरूक किये गए दस से अधिक वॉलंटियर रक्तदान करने के लिए पहुंचे। पूजा, प्रिया, उर्वशी, रानी, आराधना, साबिया, शिवानी, उजाला, श्रुति, पायल, आसमां बी, फरीन, रेशमा, कल्पना, कंचन, प्रियंका, प्रमिला, वंदना, ईशा, अलीशा, सूर्यकांता, धर्मवीर सक्सेना का विशेष सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- किस्मत वाले ही कर पाते हैं रक्तदान: डॉ. प्रमिला 
अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. प्रमिला गौड़ रक्तदान शिविर में शामिल हुई। उन्होंने खुद भी रक्तदान की इच्छा जताई लेकिन आईएमए ब्लड बैंक की मेडिकल ऑफिसर डॉ. पारुल प्रिया ने कहा कि आप मुख्य अतिथि हैं अगली बार जरूर दीजिएगा। डॉ. प्रमिला ने अमर उजाला कर्मियों और लोगाें को रक्तदान की अहमियत बताई। कहा कि ये शरीर का एक ऐसा अंग है जो जीते जी ही दान कर सक ते हैं। यह कम नहीं पड़ता बल्कि खून देने से बढ़ता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान भी किस्मत वाले ही कर पाते हैं। कुछ लोग चाहते हुए भी रक्तदान नहीं कर पाते। इससे जुड़ा उन्होंने अपना एक किस्सा भी बताया। कई कारणों से 17 लोग कैंप में रक्तदान नहीं कर सके। 
ें सिर्फ चार निगेटिव रक्तदाता
कैंप में निगेटिव रक्दाताआें की भागीदारी अभी भी कम है, जबकि इनकी जरूरत होने पर इन्हें काफी ढूंढना पड़ता है। 98 महादानियों में सिर्फ चार रक्तदाता ही निगेटिव के मिले। इसमें राजकुमार सिंह, अतुल मिश्रा, हेमंत सिंह और मो. जीशान ही शामिल रहे। सबसे अधिक ओ पॉजीटिव और बी पॉजीटिव रक्तदाता रहे। 
फोटो
- पहली बार किया रक्तदान, मिली खुशी
पहली बार रक्तदान करने वालाें के चेहरे पर खुशी दिखी। रुहेलखंड विवि के छात्रों में जयगोपाल जायसवाल, सुनील कुमार, मुनीश बाबू, सुबोध चौधरी, डीडीपुरम से सर्वजीत कौर ने पहली बार रक्तदान किया। सर्वजीत ने कहा कि उनको डर लग रहा था लेकिन सब डर निकल गया।
 सालगिराह को यादगार बनाते हैं 
हर साल अमर उजाला वर्षगांठ के दिन ही बिहारीपुर के गुलशन कटारिया और किरन कटारिया की शादी की सालगिराह होती है। इस बार इनकी 37वीं सालगिराह थी, जिसे यादगार बनाने को दोनों ने रक्तदान किया। इनका कहना है कि ये तारीख इनके लिए बड़ी है इसलिए इस दिन का इंतजार रहता है। इस बार इनके दोनों बच्चाें कुशाग्र और पवन कटारिया ने भी रक्तदान किया।  राजकुमार सहगल भी अपनी पत्नी कंचन के साथ आए थे। इनकी सालगिराह बुधवार को है।

ये रहे महादानी
बालाजीपुरम से भीष्म शर्मा, जिला अस्पताल परिसर से उत्कर्ष यादव, गोल्डन ग्रीन पार्क से भगवत सरन गंगवार, कैंट से नितिन जायसवाल, आलमगिरिगंज से मोहित अग्रवाल, सुभाष नगर से अवधेश चौहान, मुड़िया कालोनी बहेड़ी से अजय भौमिक और भूपेंद्र सक्सेना, राजेंद्र नगर से दिनेश कटियार, पिपरीया से कुंवरसेन, सुरेश शर्मा नगर से पवन सतनानी, कैंट से प्रमोद मिश्रा प्रीति मिश्रा, आदर्श कालोनी नकटिया से पियूष कुमार सिंह और सौरभ गंगवार, आईवीआरआई से पवन कुमार, रजा कालोनी से मो. तारिक खां, चाल बस्ती मुरादाबाद से अनुराग यादव, एकता नगर से राकेश सेठी, वीर सावरकर नगर से अनिल कुमार वर्मा और संजय शुक्ला, कुंवरपुर से जेनेंद्र कुमार, सिविल लाइन से अभिषेक आनंद, एजाज़ नगर गौटिया से मो. तौफीक रज़ा, कानूनगोयान से रामस्वरूप मौर्य, राजेंद्र नगर से मुकेश कुमार अग्रवाल, आवास विकास से मनोज गोयल, कृष्णापुरी बिहारीपुर से गुलशन कटारिया और किरन कटारिया, सिटी मार्केट कालोनी से कौशल कटारिया, खन्नू मोहल्ला से राजकुमार सहगल और कंचन सहगल, मॉडल टाउन से जितेंद्र कुमार, बिहारीपुर से पवन कटारिया, ग्राम अतरछोड़ी से राजकुमार सिंह, सिकलापुर से नितिन वर्मा, कटरा चाँद खां से लोकेश कुमार रस्तोगी, कर्मचारी नगर से मनीष कुमार सक्सेना, बीडीए कालोनी करगैना से प्रदीप कुमार शर्मा, किशोर बाजार से मो. हाफिज़, अमर उजाला के संपादक दिनेश जुयाल, प्रसार प्रबंधक राजीव चौहान, पत्रकार अनूप शर्मा , गीतेश जौली, सुधीर बाबू और शिवांगी।  प्रेम नगर से अरविंद सिंह, पटेल नगर से शोभित तनेजा, मढ़ीनाथ से अतुल मिश्रा, जगतपुर पुलिस चौकी बिहारीपुर से मुकिश अहमद, गोपाल नगर से नितिन कुमार, प्रेम नगर से दमनजीत कौर, बिहारीपुर करोलान से आकाश मेहरोत्रा,  एमजेपी रुहेलखंड से दुर्गेश श्रीवास्तव, एजाज नगर से राजेश भदौरिया, साहुकार से शोभित अग्रवाल, एकता नगर से मोहित खन्ना, गायत्री नगर से विनोद नैन, शांति नगर से हेमंत सिंह, काली बाड़ी से उत्कर्ष सिंह, गणेश नगर से शशि कुमारी, बजरिया पूरनमल से निशु भारद्वाज, रामपुर गार्डन से मीना सोंधी, प्रभात नगर से सर्वजीत कौर, आलमगिरीगंज चमन कोठी से राजेश खंडेलवाल, ग्राम बुदिया तिलहर से आदित्य कुमार, ग्राम सांई नगर नवाबगंज से पंकज कुमार, फरीदपुर से आफताब साबिर, बीडीए हॉस्टल से सत्य प्रकाश यादव, ग्राम पकारी जौनपुर से मनोज कुमार बिंद, चौधरी भवन बदायूं से सुबोध चौधरी, होलीचौक बदायूं से मुनीश बाबू, इज्जतनगर से शहजाद अली, सिरासी पोस्ट बरायपुर जौनपुर से सुनील कुमार, विक्रम शाह अग्रसेनपुर इलाहबाद से शशिकांत शुक्ला, कछवा बाजार मिर्जापुर से जयगोपल जायसवाल, लक्ष्मी नगर बरेली से अमित उपाध्याय, कर्मचारी नगार से हरिहर तिवारी, पटेल बिहार सुभाष नगर से विपिन गुप्ता, सिविल लाइंस से मोहित जुनेजा, सनसिटी से नरेंद्र सिंह, रामपुर गार्डन से संजय कुमार, डीएलडी सिटी से मो. ज़ीशान, मढ़ीनाथ पुलिस चौकी से देवेंद्र कुमार, आलमगिरिगंज से संजीव कुमार, शाहबाद से गुलफाम अंसारी, विकास नगर बदायूं से जितेंद्र कुमार, जसोली सिंधी मार्ग से राधा किशन और भारत मूलचंदानी, शाहदाना  से अदनान मुनव्वर, हार्ट मैन से मोहित अग्रवाल, स्टेशन रोड हेडक्वाटर  से जगदीश दिवाकर, दुर्गानगर से कुबेर गंगवार और सूरज पाल गंगवार,  कांकर टोला से सहसता खान, सतेंद्र कुमार, अवधधाम मिनी बाईपास से कुमकुम मिश्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed