फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arrested Tempo driver with meat going to marriage

शादी को जा रहे मांस के साथ टेंपो चालक गिरफ्तार

Tue, 21 Mar 2017 01:25 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 21 Mar 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में योगी सरकार बनते ही अवैध तरीके से मांस बेचने वालों पर शिकंजा कसा जाना शुरू हो गया है। सोमवार की दोपहर शादी के लिए दुल्हन का भाई टेंपो से मांस लेकर शादी हाल जा रहा था। पुलिस ने जाटवपुरा मठिया के पास टेंपो चालक को मांस के साथ दबोच लिया। दुल्हन का भाई पुलिस को चकमा देकर भाग गया।  
विज्ञापन

कोतवाली के मोहल्ला सराय खाम निवासी अब्दुल सलाम की बेटी की शाहबाद के मैरिज इन शाही हाल में वैवाहिक कार्यक्रम था। इसके लिए उनका बेटा बिलाल टेंपों से नकटिया से एक कुंतल मांस लेकर आ रहा था। पुलिस ने सूचना पर जाटवपुरा मठिया के पास टेंपो रुकवाकर टेपों चालक मोहम्मद रफी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि  दुल्हन का भाई बिलाल मौके से फरार हो गया। उप निरीक्षक वृक्षपाल सिंह ने बताया कि मांस का सैंपुल जांच के लिए भेजा गया है। बरामद मांस को नकटिया के पास दफन करा दिया। टेंपो चालक ने बताया कि मांस भैंसे का है, लेकिन बिना जांच के कुछ नहीं कहा जा सकता है। मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर टेंपो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed