{"_id":"5934701d4f1c1b3655bdb182","slug":"after-fire-bus-and-truck-fire-two-passengers-burnt-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली हादसा: बस-ट्रक की टक्कर से लगी भीषण आग, 22 यात्री जिंदा जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरेली हादसा: बस-ट्रक की टक्कर से लगी भीषण आग, 22 यात्री जिंदा जले
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Mon, 05 Jun 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सुधीर कुमार,अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन्वर्टिस विश्वविद्यालय से आगे बाईपास पर रात करीब एक बजे दिल्ली रोडवेज की बस और ट्रक में टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। बस में सवार 22 यात्री जिंदा जल गए। 20 से ज्यादा झुलस गए हैं जिन्हें सिद्धी विनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों यात्रियों ने निकलने की कोशिश की लेकिन दरवाजे पर आते-आते निकल नहीं पाए और आग में घिर गए। आग इतनी भीषण थी कि फायर ब्रिगेड और पुलिस चाहकर भी आग पर काबू नहीं पा सके और दोनों यात्रियों को जलते हुए देखते रहे। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया। मरने वाले दोनों यात्रियों की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।
रविवार को रात करीब एक बजे दिल्ली रोडवेज की गोंडा जा रही बस रांग साइड से बाईपास पर आ रही थी। इसी बीच शाहजहांपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का चालक जबतक बस को देख पाता दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हुई और उसके बाद पहले बस में और बाद में ट्रक में आग लग गई। हाईवे पर बस और ट्रक को जलता देख राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को और यूपी 100 को सूचना दी। पुलिस पहुंचने के करीब बीस मिनट के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और तब आग बुझाने की कोशिश शुरू हुई। करीब 20 यात्रियों ने किसी तरह खुद को बचाया लेकिन वह भी झुलस गए जिन्हें तत्काल एंबुलेंस से सिद्धी विनायक अस्पताल भेजा गया। रात तो बजे आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड की खबर पर एसपी सिटी और अन्य अफसर मौके पर पहुंचे थे और मरने वालों की पहचान कराई जा रही थी।