{"_id":"5974cde94f1c1b087b8b4638","slug":"181500827113-bareilly-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में मुसीबत तो 100 डायल करें, तुरंत सुनेगा जीआरपी थाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में मुसीबत तो 100 डायल करें, तुरंत सुनेगा जीआरपी थाना
Updated Mon, 24 Jul 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
tyrain 100 dial
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली।
ट्रेनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर काबू पाने और घटना की सूचना मिलते ही तुरंत जीआरपी को मौके पर भेजकर बदमाशों पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू की गई है। इसके तहत जीआरपी को भी डायल 100 से कनेक्ट किया गया है। जीआरपी थाने में रिसीवर समेत इसका पूरा सिस्टम फिट किया गया है। 100 नंबर डायल करने पर लखनऊ से सीधे जीआरपी थाने को निर्देशित किया जाएगा। लोकेशन जानकर जीआरपी तुरंत घटना वाली ट्रेन को अटेंड कर कार्रवाई करेगी।
जनता अपनी शिकायत सीधे लखनऊ बताए और शिकायत के निस्तारण के लिए तुरंत सिविल पुलिस मौके पर पहुंचे, इसके लिए यूपी 100 की व्यवस्था की गई थी। इसी तर्ज पर अब ट्रेनों में अपराध होने पर तुरंत कार्रवाई के लिए जीआरपी थाने को डायल 100 से जोड़ा गया है। किसी भी ट्रेन में कोई अप्रिय घटना, दुर्घटना होने पर यदि 100 नंबर डायल किया जाता है तो लखनऊ मुख्यालय सीधे जीआरपी थाने को निर्देशित करेगा। लोकेशन जानने के बाद जीआरपी अपने क्षेत्र में तुरंत ट्रेन को अटेंड कर लेगी। साथ ही सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंचेगी। इससे अपराधी आसानी से नहीं भाग पाएगा।
यहां बता दें कि अभी तक ट्रेन में घटना होने पर सीधे जीआरपी तक सूचना नहीं आ पाती थी। रेलवे कंट्रोल रूम को मैसेज दिया जाता था, जिससे काफी देर से जीआरपी को पता लगता था। अब जीआरपी अपने क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई करेगी ही, साथ ही आसपास संबंधित क्षेत्र वाले को भी घटना के बारे में सूचना देगी।
विज्ञापन
एस्कार्ट को भी अलर्ट करेगा थाना
अगर कोई किसी घटना की सूचना 100 डायल पर देगा तो लखनऊ से जीआरपी थाने को निर्देशित किया जाएगा। थाने से ट्रेनों में चलने वाले एस्कार्ट को भी तुरंत अलर्ट किया जाएगा। इससे समय पर कार्रवाई हो सकेगी।
पुरबिया और पद्मावत एक्सप्रेस की घटनाओं ने हिला दिया पुलिस को
पिछले दिनों पुरबिया और पद्मावत एक्सप्रेस में एक ही रात में बदमाशों ने जमकर कहर बरपाया था। बदमाशों ने यात्रियाें से मारपीट कर नकदी आदि लूट ली थी। इस घटना से पूरा महकमा हिल गया था। हालांकि जीआरपी ने इसका खुलासा कर बदमाशों को जेल भेज दिया, लेकिन शासन ने ट्रेनों में बढ़ती वारदातों को देखते हुए जीआरपी में भी 100 डायल नंबर शुरू किया है।
100 डायल से अगर कोई भी सूचना देता है, तो यह नंबर सीधे लखनऊ लगेगा। वहां से मिलने वाले निर्देश पर पुलिस जल्द से जल्द ट्रेन अटेंड कर लेगी। समय से सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई होगी। - सुनील दत्त, इंस्पेक्टर जीआरपी