फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BCCI CEO made city crazy

बीसीसीआई सीईओ ने अपरे शहर को बनाया क्रिकेट का दीवाना 

Sun, 30 Apr 2017 01:15 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Sun, 30 Apr 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
BCCI CEO made city crazy
बीसीसीआई सीईओ ने अपरे शहर को बनाया क्रिकेट का दीवाना  - फोटो : बीसीसीआई सीईओ ने अपरे शहर को बनाया क्रिकेट का दीवाना 
पूरे देश पर आईपीएल का बुखार चढ़ा हुआ है तो इसमें बरेली कैसे पीछे रहता। वह भी तब जब बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी बरेली से हैं। उन्होंने अपने शहर को क्रिकेट का दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। आईपीएल फैन पार्क में पहली बार बरेली को शामिल किया गया तो दर्शकों की भीड़ एलईडी स्क्रीन पर मैच देखने के लिए उमड़ पड़ी। सीईओ राहुल जौहरी खुद पूरे समय बरेली क्लब में बने फै न पार्क में लोगाें से मुखातिब हुए। क्रिकेट पर चर्चा की और खूब लुत्फ उठाया। नजारा कुछ आईपीएल लाइव जैसा था। सामने लगी एलईडी स्क्रीन पर दर्शक रॉयल चैलेंजर्स और राइजिंग पुणे का मैच देखकर एंज्वाय कर रहे थे, चिल्ला रहे थे और झंडे लहरा रहे थे। पिछले एक महीने से इसकी तैयारी चल रही थी। खुद बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए और दर्शकों के साथ मैच का मजा लिया। जिन शहरों में स्टेडियम न होने से आईपीएल के मैच वहां आयोजित नहीं हो पा रहे हैं वहां के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए स्पेशल स्क्रीनिंग की गई है। देश के 36 शहरों में आईपीएल फैन पार्क बनाया गया है। बरेली में दो दिनों तक दर्शकों का खूब मनोरंजन होगा। बरेली क्लब मैदान को आईपीएल का फील देने की पूरी कोशिश की गई है। टीम के झंडे हैं और ढोल नगाड़े बजाने वाले हर शॉट पर संगीत का आनंद दे रहे हैं। मैदान में हरे रंग का कार्पेट बिछाया गया है। आतिशबाजी हुई। कुर्सियाें का इंतजाम न करके इसे साउथ अफ्रीका के ग्रीन स्टेडियम की तरह लुक दिया गया है। ताकि लोग बैठ और लेटकर आराम से क्रिकेट का मजा ले सकें। शुक्रवार को शाम 4 बजे से रॉयल चैलेंजर्स, राइजिंग पुणे और आठ बजे से गुजरात लायंस व मुंबई इंडियंस का मैच दर्शकों ने देखा। शहर के प्रमुख लोग भी यहां पहुंचे और क्रिकेट का आनंद लिया। सेल्फी लेने वालों की भी कमी नहीं थी। रविवार को शाम 4 बजे से किंग्स इलेवन पंजाब व दिल्ली डेयरडेविल्स और रात 8 बजे से सनराइज हैदराबाद व कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच होगा। 
विज्ञापन

- टीवी पर भी दिखा नजारा 
आईपीएल मैच का नजारा टीवी पर भी दिखा। लाइव मैच के दौरान जैसे ही कैमरा दर्शकों की तरफ घूमा यह दृश्य टीवी पर मैच देख रहे देश के कोने- कोने में दिखाई देने लगा। इसी तरह मैच का नजारा जयपुर, टुमकुर और लुधियाना में भी दर्शकों ने टीवी पर देखा। शाम को लाइटिंग की अलग छटा बिखरी। रविवार को भी यहां दर्शक आ सकते हैं। 
विज्ञापन

राहुल का सपना बरेली से निकले खिलाड़ी, यूपी भी खेले आईपीएल 
बीसीसीआई के सबसे पहले सीईओ बनने के बाद सार्वजनिक रूप से पहली बार राहुल जौहरी अपने घर आए। दोपहर बाद बरेली पहुंचे और शाम को बरेली क्लब में बनाए गए आईपीएल फैन पार्क में लोगों से मुलाकात करते रहे। घर पर भी मिलने वालों का तांता लगा रहा। रात भर रुकने के बाद सुबह 5 बजे दिल्ली के लिए राहुल रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में राहुल ने बताया कि यह गर्व की बात है कि बरेली में फैन पार्क का आयोजन किया गया है। मुझे तो पता ही नहीं था कि बरेली में फैन पार्क लगेगा। जब पता चला तो अच्छा लगा कि मेरे शहर में भी यह आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में स्टेडियम की स्थिति अच्छी नहीं है और देश के बड़े एसोसिएशन में शुमार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की मेहनत के बाद भी यूपी से खिलाड़ी नहीं निकल पा रहे हैं। इस मामले में बीसीसीआई की ओर से अभी कोई पहल नहीं की जा रही है, लेकिन कोशिश है कि नए खिलाड़ियों को बढ़ावा मिले। छोटे स्तर से ही खिलाड़ियाें को मजबूत किया जाए। उस उम्र में ही सुधारने से क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे। आईपीएल में अभी तक यूपी की टीम शामिल न होने के प्रश्न पर उन्हाेंने कहा कि यूपी में एकमात्र कानपुर का ग्रीन पार्क स्टेडियम ही है जहां हम मैच करा रहे हैं। स्टेडियम न होने से इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। अब लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में लगभग बन चुका है। इसमें भी अब मैच शुरू होंगे, लेकिन यह नहीं कह सकते कि यूपी आईपीएल की टीम बन जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी के खिलाड़ियाें को आईपीएल की अन्य टीमों में खेलने का मौका मिल रहा है। गुजरात लायंस टीम इसका उदाहरण हैं। फिलहाल अभी आईपीएल टीमाें को बढ़ाने पर कोई विचार नहीं किया जा रहा है। 

अंडर 16 क्रिकेट नहीं खेला तो वर्ल्ड कप तक पहुंचना मुश्किल 
बरेली। क्रि केट में भविष्य बनाना चाहते हैं तो अंडर 19 खेलने से पहले अंडर 14 और 16 खेलना बहुत जरूरी है। अंडर 16 नहीं खेला तो अंडर 19 में सिर्फ  दो मैच खेलने को मिलेंगे, इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की मुराद अधूरी रह जाएगी। खेलों में जन्म प्रमाण पत्रों को लेकर बढ़ रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए बीसीसीआई ने यह नई पहल की है। खिलाड़ियों को खेल में अब गंभीरता लानी होगी। राहुल जौहरी ने बताया कि खिलाड़ियों के फर्जी जन्म प्रमाण पत्राें से बोर्ड दुखी है। जिनके पास हुनर है वह भी आकर बताते हैं कि उनके प्रमाण पत्र बाढ़ में बह गए। ऐसे में हमारे पास खिलाड़ियाें को खोने के अलावा कोई चारा नहीं बचता है। क्योंकि बाद में ऐसे खिलाड़ियों का पेच कई मामलाें में फंसता है। बचपन से क्रिकेट की प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ी प्रापर उम्र के मैच में अपने आपको साबित करें और आगे बढ़ें। अंडर 14 के बाद अंडर 16 में खेलना जरूरी है। कुछ खिलाड़ी अंडर 14 के बाद सीधे अंडर 19 के लिए ट्राई करते हैं जो गलत है। ऐसे खिलाड़ियों को अंडर 19 खेलने को तो मिलेगा लेकिन सिर्फ  दो बार। इन्हें वर्ल्ड कप और अन्य अंतरराष्ट्रीय मैचों में एंट्री नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed