{"_id":"57eab3e34f1c1b073d574e6a","slug":"two-death-from-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में बुखार ने दो को लीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में बुखार ने दो को लीला
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चे
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला अस्पताल में बुखार से दो मरीजों की मौत हो गई। उधर, डेंगू के तीन और संभावित मरीज भर्ती किए गए। नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महोरछा (कालिंजर) निवासी दुर्जन (25) पुत्र रामनाथ को कई दिन से बुखार आने पर शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एक अन्य मामले में महुआ कसबा निवासी बटुलिया (65) पत्नी मइयादीन को मंगलवार को दोपहर बुखार व डायरिया होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाम को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
उधर, जिला अस्पताल के नए भवन में डेंगू मरीजों के लिए आठ बेड का एक वार्ड फुल होने पर मंगलवार को तीन नए मरीजों को दूसरे वार्ड में रखा गया है। डेंगू के संभावित मरीजों में वीरेंद्र (18) पुत्र उदयभान (खाईंपार), उमेश कुमार (28) पुत्र सज्जन (बिजली खेड़ा), अखिलेश (26) पुत्र शिवकुमार (दतौली, फतेहपुर) शामिल हैं। इनकी जांच के लिए खून एसआरएल से लखनऊ भेजा गया है। उधर, पहले से भर्ती मरीजों की जांच रिपोर्ट दूसरे दिन मंगलवार को शाम तक नहीं आई।
विज्ञापन