फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   cricket ke bahane yuva vote lubhane ki koshish

क्रिकेट के बहाने ‘युवा वोट’ भुनाने की कोशिश

Sun, 26 Feb 2017 08:04 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Sun, 26 Feb 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
cricket ke bahane yuva vote lubhane ki koshish
विधानसभा चुनाव 2017 में ‘युवा’ मत किसी भी पार्टी को जीत या हार दिला सकता है। शायद इसलिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी तथा उनके खासमखाश ‘क्रिकेट‘ के बहाने युवाओं का कारवां बनाने में जुटे हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच देहात से लेकर नगर के खेल मैदानों में आयोजित टूर्नामेंट तथा उसमें बतौर पार्टी के झंडा के साथ मुख्य अतिथि का पहुंचना इस बात की तस्दीक कर रहा है कि युवा मत भुनाने के लिए क्रिकेट टूर्नामेंट एक नायाब जरिया बनकर उभर रहा है।
विज्ञापन


विशेष सूत्र की मानें तो आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक पूरे जनपद में छोटे-बड़े 299 टूर्नामेंट खेला जा चुका है। खेल में अपना भविष्य बनाने में जुटे युवाओं की आज पहली पसंद क्रिकेट हैं। आईपीएल जैसे महाकुंभ के आयोजन के बाद से क्रिकेट की खुमारी अब तो हर युवा के दिलो-जां में है। ऐसे में चुनाव मैदान में उतरे वह चाहे सपा के हो, या फिर बसपा के या फिर भाजपा के ही क्या न हो।
विज्ञापन



गांव से लेकर नगर के विभिन्न खेल मैदानों में खुद क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कराकर उन्हें साधने में लगे हुए हैं। आंकड़ों पर गौर फरमाया जाय और बलिया के सात विधानसभा में पिछले डेढ़ महीने में क्रमश: बलिया सदर में 82, बेल्थरा में 39, फेफना में 31, सिकंदरपुर में 35,  बैरिया 37, बांसडीह में 43, रसड़ा में 32 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस प्रकार अब तक कुल 299 टूर्नामेंट खेले जा चुके हैं। ऐसे में नेताओं को संपर्क साधने का यह जरिया खूब भा रहा है और बार-बार ही सहीं इस तरह के आयोजन कर युवाओं को रिझाने में लगे हैं। कई प्रत्याशी तथा उनके समर्थक युवाओं को बकायदा बैट, गेंद तथा पूरा किट देकर रिझाने में लगे हैं। प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाले युवा खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed