फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   कोटा चयन को लेकर ग्रामीणों ने शिवसेना की अगुवाई में किया प्रदर्शन

कोटा चयन को लेकर ग्रामीणों ने शिवसेना की अगुवाई में किया प्रदर्शन

Tue, 18 Jul 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
कोटा चयन को लेकर ग्रामीणों ने शिवसेना की अगुवाई में किया प्रदर्शन
कोटे के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

बहराइच। शिवसेना की अगुवाई में वीरशाहपुर के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर नये कोटे के चयन को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने डीएम को पत्र सौंपकर गांव में खुली बैठक कराकर कोटे का चयन कराने की मांग की।

डीएम को सौंपे गये पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि ग्रामसभा में अनियमितता पाये जाने के चलते 6 वर्ष पूर्व कोटे को निलंबित कर दिया गया था। बाद में तत्कालीन महसी के एसडीएम ने कोटे की दुकान को निरस्त कर एक जून को खुली बैठक की तिथि निर्धारित की थी। इसी दौरान एसडीएम का स्थानांतरण हो जाने के बाद खुली बैठक नही हो सकी थी। मामले में मौजूदा एसडीएम व डीएसओ से कई बार गांव में खुली बैठक कराकर कोटे के चयन की मांग की गई। इसके बाद भी एसडीएम ने खुली बैठक की तिथि नहीं तय की है। ग्रामीणों ने डीएम से गांव में खुली बैठक कराकर कोटा चयन कराने की मांग की है। प्रदर्शन में अर्जुन पंडित, डॉ. कौशल किशोर मिश्र, दिलीप मिश्र, जगदीश प्रसाद, रामलखन, कृष्णदेव अवस्थी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed