फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sangeeta Pawar felicitated

सुल्तान फिल्म में सलमान खान की चाची बनी संगीता पंवार का अभिनंदन

Sun, 05 Jun 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 05 Jun 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Sangeeta Pawar felicitated
सुल्तान फिल्म में सलमान खान की चाची बनी संगीता पंवार का अभिनंदन। - फोटो : amar ujala
बागपत के खेकड़ा में सुल्तान फिल्म में सलमान खान की चाची के अभिनय में दिखने वाली क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा की संगीता पंवार का खेकड़ा में अभिनंदन कार्यक्रम किया। साथ ही इस मौके पर बेटी बचाओ विषय पर आयोजित गोष्ठी में फिल्म अभिनेत्री संगीता पंवार ने बेटी को पढ़ाने पर बल दिया। 
विज्ञापन

 

क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा की बहु संगीता पंवार बागपत जनपद के ग्राम सरुरपुर की बेटी है। वह सलमान खान की आने वाली फिल्म सुलतान में सलमान खान की चाची की भूमिका निभाती दिखाई देगी। मालीवुड स्टार उत्तर कुमार धाकड़ छोरे की मां के रोल से शुरूआत करने वाली संगीता पंवार ने कई हरियाणावीं और पंजाबी फिल्में भी बर्नाइं।

विज्ञापन

 

जीटीवी पर आ रहे सीरियल हेलो प्रतिभा, कैरी खट्टा मीठा आदि से संगीता पंवार को अच्छी पहचान मिली है। रविवार को नगर के मोहल्ला रामपुर में रेलवे रोड पर स्थित आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में संगीता पंवार को सोनी फिल्म प्रोडक्शन ने सम्मानित किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सपा नेता ईश्वर मावी और फिल्म डायरेक्टर रिखम सोनी ने उन्हें सम्मानित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही इस मौके पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित गोष्ठी में संगीता पंवार ने कहा बेटियां भारत की शान हैं। बेटी को खुलकर जीने का अधिकार होना चाहिए। बेटी के प्रति द्वेष भावना नहीं होनी चाहिए। बेटी को अच्छी शिक्षा दिलाएं। बेटी के सपनों को पहचान कर उनको साकार करें।

संगीता पंवार ने कहा वह भी किसी की बेटी है और उन्होंने अपने दम पर अपना जीवन बेहतर बनाया है और सामने आने वाली सभी मुश्किलों का डटकर सामना करती है और बेटियों के अधिकारों के प्रति सजग भी रहती है। कार्यक्रम का संचालन उमेश शर्मा ने किया। इस दौरान मालीवुड जगत के कई अभिनेता, अभिनेत्री, कलाकार, सिंगर मौजूद रहे। 

नोएडा फिल्म सिटी के बढ़ावा के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे - ईश्वर 
सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सपा नेता ईश्वर मावी ने कहा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में फिल्म कलाकारों की कमी नहीं है, लेकिन यहां से मुंबई की दूरी अधिक होने के कारण योग्य प्रतिभाएं इस लाइन से दूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा फिल्म सिटी का निर्माण किया है, अभी तक उसका विकास नहीं हुआ। वह स्थानीय कलाकारों के हितों को ध्यान में रख मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से नोएडा फिल्म सिटी के विकास को लेकर वार्ता करेंगे। 

न्यू एलबम एक लव स्टोरी का पोस्टर किया लांच
कलाकार संगीता पंवार ने डायरेक्टर रिखम सोनी की न्यू एलबम एक लव स्टोरी का पोस्टर लांच किया। एलबम के कलाकार कैलाश शर्मा, सपना मेहता, मनोज बक्शी, करण चौधरी, कास्टयूम डिजाइनर विवेक यादव आदि रहे।



नन्ही शिविका ने कविता सुनाई
फिल्म एक्टर जैकी श्रॉफ की आने वाली फिल्म भाग्यविधाता में बाल कलाकार नन्ही शिविका ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ गोष्ठी में मां मुझे मत मारो कविता सुनाई। शिविका ने बेटी को बेटों के बराबर होने का संदेश दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed