{"_id":"59c172fc4f1c1b2f688b54f2","slug":"181505850108-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन न मिलने पर भूखमरी की कगार पर पहुंचे राशन कार्ड धारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन न मिलने पर भूखमरी की कगार पर पहुंचे राशन कार्ड धारक
Updated Wed, 20 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। माजरा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव मेें एकत्रित होकर राशन न मिलने के विरोध में नारेबाजी की। उन्होंने गांव का राशन डीलर कुछ दिन पहले राशन और तेल की कालाबाजारी को लेकर निलंबित हो चुका है। गांव में दूसरा राशन डीलर न होने से उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने गांव मेें खुली बैठक कर अन्य राशन डीलर का प्रस्ताव कराने की मांग उठाई। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम अरविंद द्विवेदी ने कहा शिकायत की जांच कर कार्रवाई होगी। प्रदर्शन में सलीम, जुबैर, मेहरबान, उस्मान, अय्यूब, इमरान, शौकेंद्र, नूर मोहम्मद, संजू आदि रहे।
विज्ञापन