फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Grand welcome to MLA vandana singh who arrived after joining BJP said struggle will continue till development of Sagari

आजमगढ़: भाजपा में शामिल होने के बाद पहुंची विधायक का जोरदार स्वागत, बोलीं- सगड़ी के विकास तक जारी रहेगा संघर्ष

Thu, 02 Dec 2021 08:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 02 Dec 2021 08:22 PM IST
सार

विधायक वंदना सिंह ने कहा कि पीएम और सीएम की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने
भाजपा का दामन थामा है। भाजपा सरकार सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। 

विज्ञापन
Grand welcome to MLA vandana singh who arrived after joining BJP said  struggle will continue till development of Sagari
विधायक वंदना सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले की सगड़ी विधानसभा से विधायक वंदना सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद गुरुवार को पहली बार जनपद पहुंचीं। उनका जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। नेहरू हॉल के सभागार में पार्टी द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।  
विज्ञापन


विधायक वंदना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। भाजपा सरकार सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। मेरे परिवार ने पिछड़े क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व में भी बहुत से कार्य किए, इसी तरह मैं भी आगे विकास कार्यों को जारी रखूंगी।
विज्ञापन


इस मौके पर सदर जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कह कि सगड़ी विधायक वंदना सिंह के पार्टी में आने से आजमगढ़ जिले में भाजपा और मजबूत होगी। संतोष सिंह टीपू ने कहा कि एक समय था जब प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला था, अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- योगी सरकार ने विकास के नाम पर नहीं रखी एक भी ईंट

वंदना सिंह के पति की हुई थी हत्या

पार्टी पदाधिकारियों के अलावा दीवानी बार के अधिवक्ताओं ने भी विधायक को फूल-मालाओं से स्वागत किया।  सगड़ी से वर्तमान विधायक वंदना सिंह के पति सर्वेश सिंह सीपू भी विधायक थे। 19 जुलाई 2013 को उनकी हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। जिसके बाद बसपा के टिकट पर वंदना सिंह ने चुनाव लड़ा और विजय हुईं। बीते 24 नवंबर को वो भाजपा में शामिल हो गईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed