फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सिविल सोसायटी का गठन कर होगा शहर का विकास

सिविल सोसायटी का गठन कर होगा शहर का विकास

Tue, 08 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
सिविल सोसायटी का गठन कर होगा शहर का विकास
आजमगढ़। नगर क्षेत्र के विकास और सुधार के लिए नागरिकों से सुझाव लेने के लिए जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नगर के प्रबुद्घ नागरिकों और कार्यदायी संस्थाओं की बैठक बुलाई। जिसमें उन्होंने सिविल सोसायटी के गठन करने की बात कहते हुए सबसे सुझाव मांगे।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने कहा कि शहर में जल निकासी, गलियों की मरम्मत, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता है। इसके लिए धन भी उपलब्ध है और इसे व्यवस्थित ढंग से व्यय कर कार्य करने की आवश्यकता है। शहर क्षेत्र में नगरपालिका, नगर विकास अभिकरण डूडा, आजमगढ़ विकास प्राधिकरण कार्य करते हैं। तीनों के साथ एक साथ बैठ कर सिस्टम से विकास और सुधार की कार्य योजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रमुख संगठनों ने चौराहों को सुसज्जित किया है। हमें विश्वास है कि शहर के विकास के लिए सभी नगरिक संगठन सक्रिय सहयोग करेंगे। इसके लिए सिविल सोसाइटी का गठन किया जाएगा। जिसमें शहर के प्रमुख संगठन और प्रबुद्ध नागरिक होंगे। इसका रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा और बाइलाज तैयार किया जाएगा। सिविल सोसाइटी की बैठक प्रतिमाह होगी। इस बैठक में नागरिकों से प्राप्त सुझावों पर विभाग से तकनीकी सहयोग लिया जाएगा औरउपलब्ध धन से कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ अभिषेक सिंह, एसडीएम वित्त बीके गुप्ता, सीमएमओ डा. एसके तिवारी, सीआरओ आलोक कुमार, डा. बीके अग्रवाल, आईएमए की अध्यक्षा डा. स्वास्ति सिंह, विमला सिंह, डा. निर्मल श्रीवास्तव, डा. सुधीर अग्रवाल, सुदर्शन दास अग्रवाल, प्रभुनाथ अग्रवाल, अजय अग्रवाल, डा. फुरकान अहमद, डा. अशोक सिंह, दीनू जायसवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed