फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   No one can stop you from becoming the Ram Janma Bhoomi Temple

राम जन्म भूमि पर मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता

Fri, 24 Feb 2017 11:48 PM IST
auraiya,amar ujala beauro
auraiya,amar ujala beauro Updated Fri, 24 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
No one can stop you from becoming the Ram Janma Bhoomi Temple
नृत्य गोपाल दास का स्वागत करते युवा। - फोटो : अमर उजाला
श्रीराम जन्म भूमि न्याय के अध्यक्ष का शहर में जोरदार स्वागत हुआ। संतों व स्थानीय लोगों ने माला पहनाईं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने से कोई नहीं रोक सकता। चुनाव के बाद प्रधानमंत्री मोदी का मिशन राम मंदिर ही होगा। उन्होंने कहा कि आतंक को जन्म देने वाले आज खुद आतंक की चपेट में हैं।
विज्ञापन


श्रीराम जन्म भूमि न्यास एवं श्रीकृष्ण जन्म स्थान के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास स्वामी शुक्रवार को औरैया आए थे। यह दोपहर बाद वृंदावन के लिए रवाना हो गए। संतों व शहर के लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस्लामिक शक्तियों के खिलाफ सभी हिंदू संगठनों को एकजुट होने की जरूरत है। प्रधानमंत्री राष्ट्र हित में काम कर रहे थे। अब वह रामजन्म भूमि स्थल पर मंदिर निर्माण में जुटेंगे। इसके लिए वह जगह-जगह कार्यक्रमों का आयोजन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा तेजी से बढ़ रही है।  सपा और बसपा ने मुस्लिमों को बढ़ाने का काम किया है। इस मौके पर आशीष चौबे, गौरव बाजपेई, विक्रांत दुबे, आरती नंदन तिवारी, मनीष, जेपी सिंह आदि कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed