{"_id":"32-137455","slug":"Auraiya-137455-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं’
Auraiya
Updated Fri, 14 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
फफूंद (औरैया)। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम रामपुर में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ एवं रासलीला में वृंदावन के बाल कलाकारों ने लोगों को मोह लिया है। भागवत कथा वाचक आचार्य पं. निर्मल कुमार द्विवेदी ने कहा कि सत्य का साथ देने पर ही मनुष्य बैतरणी पार कर सकता है।
श्रद्धालुओं को कथा का रसपान करा रहे आचार्य पं. निर्मल कुमार द्विवेदी ने सुबह की सभा में भगवान राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने की सलाह दी। कहा कि सत्य परेशान तो हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। मगर उसकी ज्वाला नहीं रोक सकता। हर प्राणी में भगवान का निवास होता है। हमारी आत्मा हमेशा गलत काम करने से रोकती है लेकिन मनुष्य उसकी आवाज को नजरंदाज कर देता है। बुधवार को प्रधान प्रतिनिधि गोरेलाल प्रजापति ने राधाकृष्ण झांकी की आरती उतारकर रासलीला की शुरुआत करते हुए कहा कि भगवान कृष्ण सोलह कलाओं से फलीभूत थे। वृंदावन के बाल कलाकारों की जीवंत प्रस्तुति लोगों को निश्चित रुप से भगवान कृष्ण की कृपा का लाभ दिलाएगी। भर्रापुर मर्दान में चल रहा धार्मिक अनुष्ठान 15 जून तक चलेगा। कार्यक्रम आयोजक महंत हरि मिश्रा नारायण ने लोगों से कथा का श्रवण करने की अपील की है।