{"_id":"58f514844f1c1beb02471cc3","slug":"tripple-talaq-in-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘रुपयों से नहीं धुलेगा उत्पीड़न और तीन तलाक का दंश’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘रुपयों से नहीं धुलेगा उत्पीड़न और तीन तलाक का दंश’
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Tue, 18 Apr 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा परिजनों के साथ महिला थाने पहुंची तीन तलाक पीड़िता आशियाना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक की शिकार असमोली निवासी आशियाना परिजनों के साथ सोमवार को फिर महिला थाने पहुंची। आरोप है कि यहां पहले से जमे ससुरालियों ने उन पर दो लाख रुपये लेकर बेटी को घर ले जाने का दबाव बनाया। लेकिन ससुरालियों पर दहेज के लिए जान से मारने की कोशिश की आरोप लगा चुकी आशियाना को अब किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं है।
उसका कहना था कि तीन तलाक और दहेज के लिए दो साल जो उत्पीड़न वो झेल रही है, वो रुपयों से नहीं धुलेगा। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने से नाराज परिजनों का कहना है कि अब ग्रामीणों के साथ सीएम दरबार पहुंच कर इंसाफ की गुहार लगाएंगे।
संभल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर बीटा निवासी मशकूर अली ने बेटी आशियाना की शादी तीन अक्तूबर 2015 को हसनपुर के कालाखेड़ा निवासी इस्तेखार रजा पुत्र अख्तयार से हुई थी। आशियाना का आरोप है कि पति इस्तेखार रजा, ससुर अख्तयार और सास खुशनबी दहेज में कार लाने के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। शनिवार को परिजनों ने फिर उससे दहेज में कार लाने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन
आरोप है कि मना करने पर ससुरालियों ने उसे बिजली का नंगा तार पकड़ाने की कोशिश की, पति ने उसका गला घोटने की भी कोशिश की। बाद में पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। रविवार को आशियाना कार्रवाई की मांग को लेकर महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई के बजाय समझौते का दबाव बनाया। इससे नाराज परिजन और ग्रामीण थाने के सामने धरने पर बैठ गए थे। बाद में सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर नकल देने की बात कहने पर वो घर लौट गए थे।
सोमवार को आशियाना फिर परिजनों और ग्रामीणों के साथ महिला थाने पर पहुंची। आरोप है कि यहां ससुराल पक्ष के लोग पहले से मौजूद थे। वो फैसले के लिए दबाव बनाने लगे। पहले तो आशियाना को घर ले जाने के बात कही, लेकिन उसके हलाला जैसी किसी प्रक्रिया को अपनाने से इंकार करने पर वो मायके वालों पर दो लाख रुपये लेकर अपनी बेटी को घर ले जाने की बात कहने लगे।
आशियाना के पिता मशकूर अली का आरोप है कि इससे इंकार करने पर ससुरालियों ने कहा कि ये रुपये हम पुलिस को दे देंगे कोई कार्रवाई नहीं होगी। इसके बाद आशियाना और परिजनों ने महिला थाना प्रभारी आदेश कौर से आरोपी ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही, लेकिन पुलिस ने अधिकारियों के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह उन्हें वापस लौटा दिया।
रविवार को मैं थाने में नहीं थी। मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
आदेश कौर, महिला थाना प्रभारी।